4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सात जोड़े सात फेरे लेकर बने जीवनसाथी, जाटव-बैरवा सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की ओर से आयोजन

करौली. कोरोना वायरस के चलते दो वर्ष बाद जिला मुख्यालय पर पीपल पूर्णिमा के अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ।

2 min read
Google source verification
सात जोड़े सात फेरे लेकर बने जीवनसाथी, जाटव-बैरवा सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की ओर से आयोजन

सात जोड़े सात फेरे लेकर बने जीवनसाथी, जाटव-बैरवा सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की ओर से आयोजन

करौली. कोरोना वायरस के चलते दो वर्ष बाद जिला मुख्यालय पर पीपल पूर्णिमा के अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ। जाटव-बैरवा सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की ओर से आयोजित हुए 15वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में सात जोड़े फेरे लेकर एक-दूजे के जीवनसाथी बने।

मण्डरायल मार्ग स्थित सुभाष नगर में आयोजित विवाह सम्मेलन के मौके पर अतिथि डांग विकास बोर्ड अध्यक्ष व विधायक लाखनसिंह मीना, भामाशाह हट्टीराम ठेकेदार ने भी शिरकत की। उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया।

इस मौके पर अतिथियों ने विवाह सम्मेलन आयोजन की सराहना की। विधायक ने कहा कि विवाह सम्मेलन फिजूलखर्ची रोकने का माध्यम है। साथ ही आपसी प्रेम एवं भाईचारा की भावना भी बढ़ती है।
इस अवसर पर मुख्य सड़क से विवाह स्थल तक दूल्हों की निकासी निकाली गई। इसके बाद सभी जोड़ों का सामूहिक रूप से पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न हुआ। इसके बाद दूल्हनों को विदाई दी गई।
आयोजन समिति के ओर से प्रत्येक जोड़े को उपहार भी प्रदान किए गए। समिति ने जोड़ों को मंगलसूत्र, चुटकी, तोडिय़ा, अंगूठी, बाली, बक्शा, पंखा, कुर्सी, बर्तन, कपड़े सहित अन्य सामान उपहार में दिया।
इस अवसर पर विवाह सम्मेलन समिति अध्यक्ष सुरेशचन्द कैन, महामंत्री घनश्याम जाटव, कोषाध्यक्ष दुर्गालाल जाटव, पूर्व अध्यक्ष हीरालाल चौधरी, शिवसिंह जाटव सहित जिला प्रमुख प्रतिनिधि रक्खीलाल बैरवा, हाजी रुखसार, मनोनीत पार्षद अमीनुद्दीन खान, हरिसिंह सरपंच काशीपुरा, अमरचन्द सरपंच अतेवा, विजेन्द्र चौधरी, भंवरसिंह ठेकेदार, पार्षद प्रभाव चौधरी, पूर्व पार्षद विजय जाटव, भगवानसिंह पार्षद, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमृतलाल छाबड़ा, दौलत एलआईसी व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अम्बेडकर भवन-सड़क निर्माण की घोषणा
इस मौके पर विधायक लाखनसिंह ने सुभाष नगर में 10 लाख रुपए की लागत से अम्बेडकर भवन एवं मुख्य सड़क से सुरेशचन्द अध्यापक के घर तक सड़क निर्माण कराने की घोषणा की। वहीं जिला प्रमुख प्रतिनिधि रक्खी लाल बैरवा ने जाटव-बैरवा सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति कार्यालय भवन के ऊपरी मंजिल पर पुस्तकालय बनवाने की घोषणा की।