2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग बच्ची को मुक्त कराने करौली के नए SP अजयसिंह ने स्पेशल टीम गठित कराई, अपहरणकर्ता के मोबाइल की लोकेशन तलाशी और..

http://patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Vijay ram

•

Updated: 26 Sep 2018, 12:00 AM IST

पुलिस ने पीड़िता को छुड़ाया, लेकिन अपहरणकर्ता अंधेरे का फायदा उठा वहां से फरार हो गया

पुलिस ने पीड़िता को छुड़ाया, लेकिन अपहरणकर्ता अंधेरे का फायदा उठा वहां से फरार हो गया

करौली/हिण्डौनसिटी.
किशोरी के अपहरण के मामले में सूरौठ थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया।

मामला दर्ज होने के २४ घंटे बाद ही पुलिस ने सायबर सैल की मदद से सफलता हासिल की। पुलिस किशोरी को हरियाणा से हिण्डौनसिटी के राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंची। जहां मेडीकल बोर्ड की टीम ने पीडि़ता का चिकित्सकीय परीक्षण किया। थानाप्रभारी शरीफ अली ने बताया राराशायपुर निवासी विशाल जाटव अपने पिता जगदीश, मां गीता व परिवार के हाकिम, अशोक व राजपाल की मदद से १८ जुलाई को दिनदहाड़े घर में अकेली किशोरी का अपहरण कर ले गया था। मामले में पीडि़ता के पिता ने २१ जुलाई को पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले मेें एसपी अजयसिंह के निर्देश पर स्पेशल टीम गठित की गई। जिसने सायबर सैल की मदद से आरोपी के मोबाइल की लोकेशन तलाश की।

जिसके बाद पुलिस टीम ने रविवार रात हरियाणा के फरीदाबाद में एक घर पर दबिश देकर अपहर््ता को बरामद कर लिया। हालांकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

परेड देख जानी समस्याएं, एसपी ने दिए दिशा-निर्देश
करौली. नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सोमवार सुबह पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण कर पुलिस लाइन में व्याप्त समस्याओं को जानकर उनके समाधान को लेकर चर्चा की।

एसपी सिंह ने सुबह परेड देखकर जवानों की समस्याओं सहित पुलिस लाइन में व्याप्त समस्याओं को जाना। एसपी को खास तौर से यहां पेयजल समस्या के बारे में बताया गया। पुलिस लाइन में लंबे समय से पेयजल की समस्या है। एसपी ने इस पर समस्या के समाधान को लेकर चर्चा की। साथ की ग्राउंड के लेबल नहीं होने और लाइन के बीच में विद्युत खंभे आने की समस्या जानकार इन्हें बीच से हटवाने को लेकर चर्चा की।

नशे में वाहन चलाते तीन गिरफ्तार
श्रीमहावीरजी. स्थानीय थाना पुलिस ने गश्त के दौरान नशे में वाहन चलाते तीन जनों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान नगला मीणा निवासी विवेक मीणा एवं अटल मीणा एवं वहीं के लोहेड़े राम मीणा को नशे में वाहन चलाते गिरफ्तार किया।
....