
प्रतीकात्मक तस्वीर
Rajasthan news: करवा चौथ पर पत्नी को पति के घर आने का इंतजार था, लेकिन पत्नी की खुशियां काफूर हो गई जब उसके पति की मौत शनिवार को गुजरात में ट्रक दुर्घटना में होने की सूचना मिली। करौली के गांव मामचारी निवासी मलुआ (26) पुत्र नंदू राम मीणा की ट्रक अनियंत्रित होने से गुजरात में मौत हो गई। शनिवार सुबह इसकी सूचना मिली तो पत्नी नलकेश देवी बेहाल हो गई। परिवार में शोक छा गया। गांव में माहौल गमगीन हो गया।
मलुआ मीणा गुजरात से ट्रक में पापड़ भरकर उत्तर प्रदेश के कानपुर के लिए आ रहा था। इसी दौरान साकरवाड़ा जिले के हिम्मतनगर में ट्रक के आगे जा रहे ट्रॉले का टायर पंचर हो गया। जैसे ही उसने एक साथ ब्रेक लगाया। पीछे से आ रहा ट्रक ट्रॉले से टकरा गया। जिससे मलुआ पुत्र नंदू राम मीणा की मौत हो गई। ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर छानबीन कर परिजनों को घटना की सूचना दी। मलुआ का शव रविवार को यहां पहुंचने की संभावना है।
पत्नी नलकेश ने बताया कि उसके पति मलुआ ने करवा चौथ पर रविवार को घर आने की बात कही थी। लेकिन उसकी मृत्यु की सूचना मिली। मलुआ के एक तीन साल की बेटी है।
वहीं, राजस्थान के धौलपुर जिले से अलसुबह अत्यंत दुखद खबर सामने आई। जिले के सुनीपुर गांव के नजदीक करौली- धौलपुर हाइवे एनएच 11बी पर एक भीषण हादसा हो गया। जहां एक स्लीपर कोच बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 बच्चे, 3 बच्चियां और बाकी महिला-पुरुष बताए जा रहे है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें ...
Updated on:
20 Oct 2024, 3:03 PM IST
Published on:
20 Oct 2024, 2:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.