5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां हुई कुश्ती में जोर आजमाइश, यूपी, हरियाणा, पंजाब और मध्यप्रदेश तक के पहलवान ने लिया हिस्सा

कुश्ती दंगल में पहलवानों ने की जोर आजमाइश, आखिरी कुश्ती में ये रहे बराबर...

2 min read
Google source verification

करौली

image

Vijay ram

Mar 15, 2018

hindi news rajasthan karauli hindon


करौली/लांगरा.
यहां आयोजित कुश्ती दंगल में पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दाव पेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दर्शकों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। आखिरी कुश्ती ५१०० रुपए की धारासिंह चैनपुरा भरतपुर व उम्मेद पहलवान पानीपत के बीच हुई। जिसमें दोनों बराबरी पर रहे। वहीं 103 किलो की नाल राधामोहन कुतुकपुर ने उठाई।

कई जगह से आए पहलवान
दंगल में फरीदाबाद, यूपी, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश आदि के पहलवानों ने हिस्सा लिया। आयोजन कमेटी के रामजीलाल मीना, लांगरा सरपंच रामकिशन मीना ने पहलवानों का स्वागत किया। मैच रैफरी रामधन मीना व केशराम रहे। आयोजन कमेटी ने नकद पुरस्कार सौंपा।

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
गुढ़ाचन्द्रजी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य बच्चालाल मीना ने मंगलवार को एक दर्जन गांवों में लोगों की समस्याएं सुनकर निराकरण कराने का विश्वास दिलाया। मोहनपुरा गांव में बलवीर मीना, जसराम मीना ने गांव में पेयजल समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हैण्डपम्प सूख चुक हैं।

गर्मी शुरू होने के बाद पानी की जरूरत अधिक पड़ रही है। बिजली भी पर्याप्त नहीं मिल रही। दिन में केवल ४-५ घंटे ही बिजली मिलती है। बिजली बिना टंकियों में पानी का भण्डारण नहीं हो पाता। जिससे पेयजल समस्या रहती है। विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही है। बिजली बिना रात को पढाई बाधित रहती है। इसी प्रकार मान्नौज, पदमपुरा, गोरड़ा, नांद, धवान, पुरा, गांवड़ी आदि गांवों में भी लोगों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

जाट महासभा का प्रांतीय अधिवेशन १८ को जयपुर के बनीपार्क में होगा
राजस्थान जाट महासभा का प्रांतीय अधिवेशन 18 मार्च को दोपहर एक बजे जयपुर के बनीपार्क में आयोजित होगा। इसकी अध्यक्षता महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील करेंगे।

महासभा के जिला महामंत्री विजय सिंह डागुर ने बताया कि अधिवेशन में समाज के उत्थान के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों पर रोक लगाने तथा जाट आरक्षण के क्रियान्वयन में हो रही परेशानी को दूर करने के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा।