19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान का चौडागांव जहां बनना है ब्रेकर, अतिक्रमण से गईं सिकुड़ ये सड़क इधर

जगर सड़क मार्ग पर बढ़े अवैध कब्जे, सरकार क्या कर रही है?

2 min read
Google source verification

करौली

image

Vijay ram

Mar 24, 2018

news

करौली/जटनंगला.
यहां जटनंगला से जगर गांव तक दस किलोमीटर तक का सड़क मार्ग अतिक्रमण से सिकुड़ गया है। इससे वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किए जाने की ग्रामीणों ने कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं प्रशासन से मांग की है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं देने से लोगों में रोष है।

ग्रामीणों ने बताया कि जटनगला से जगर के सड़क मार्ग पर अतिक्रमण बढ़ रहे हैं। सड़क की पटरियों पर दोनों ओर ग्रामीणों ने कूडा-कचरा डाल रखा है। सड़क सीमा में कुछ लोगों ने कच्चे और पक्के निर्माण कर लिए हैं। जहां सड़क के दोनों ओर कचरे के ढेर लगे होने से स्वच्छता अभियान पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। बढ़ते अतिक्रमण से वाहन चालक और राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्राम पंचायत शेरपुर के सरपंच नेमीसिंह ने बताया कि जटनंगला से जगर तक का सड़क मार्ग पीडब्ल्यूडी के अधीन है। इसमें ग्राम पंचायत का कोई हस्तक्षेप नहीं है। पीडब्ल्यूडी और प्रशासन के अधिकारियों को ही मार्ग से अतिक्रमण हटाने चाहिए।

चौडागांव में ब्रेकर बनवाने की मांग
सपोटरा-नारायणपुर टटवारा मार्ग पर चौडागांव में ग्रामीणों ने गति अवरोधक (ब्रेकर) बनवाने की मांग की है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौडागांव प्रधानाचार्य तिलकराज कालरा सहित ग्रामीण भरतलाल सैली, रामकेश गुर्जर, राजूलाल रावत, मोनू नामा, राजकुमार सैन, पवन सैन ने बताया कि सपोटरा नारायणपुर टटवारा सबसे व्यस्त मार्ग है।

चौड़ागांव में घनी आबादी क्षेत्र में तेज गति से वाहन गुजरते रहते हैं।इससे हादसे का अंदेशा रहता है।यहां गति अवरोधक की जरूरत है। यहां विद्यालय होने से विद्यार्थियों का आवागमन रहता है। तेज गति से दौड़ते वाहनों से टकराने की आशंका रहती।

रास्ता निकलवाने की मांग
करौली . ग्राम पंचायत पिपरानी की सरपंच ने जिला कलक्टर को पत्र लिखकर राजस्व गांवों की ढाणियों के लिए रास्ता निकलवाने की मांग की है। सरपंच चेतना शर्मा ने कहा है कि ग्राम पंचायत पिपरानी में राजस्व गांव पिपरानी की ढाणी तुलसीपुरा को रिकॉर्डेड कोई रास्ता नहीं है। वहीं राजस्व गांव देवरी की ढाणी देवरा े लिए भी पंचायत मद से कोई रास्ता नहीं है। इस संबंध में कईबार एसडीएम व तहसीलदार मासलपुर को अवगत करा दिया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सरपंच ने कहा कि २ मई को भी इस संबंध में लिखित में ग्रामसभा की प्रस्ताव की फोटो प्रति भी दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पत्र में उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।