26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महालक्ष्मी की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत

महालक्ष्मी की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागतराजनीतिक प्रतिनिधित्व की मजबूती पर दिया जोर करौली। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में निकाली जा रही अग्रकुल देवी महालक्ष्मी मंदिर निर्माण एवं राष्ट्रीय जनचेतना रथ यात्रा रविवार को करौली जिले के टोडाभीम में पहुंची। बैण्ड बाजे के साथ शोभायात्रा का स्वागत करने के बाद कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के मुख्य चौराहे पर रथ में विराजित महालक्ष्मी प्रतिमा की महाआरती की गई। कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया

2 min read
Google source verification
महालक्ष्मी की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत

महालक्ष्मी की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत

महालक्ष्मी की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मजबूती पर दिया गया जोर

करौली। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में निकाली जा रही अग्रकुल देवी महालक्ष्मी मंदिर निर्माण एवं राष्ट्रीय जनचेतना रथ यात्रा रविवार को करौली जिले के टोडाभीम कस्बे में पहुंची। यहां पर बैण्ड बाजे के साथ शोभायात्रा का स्वागत करने के बाद कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कस्बे के मुख्य चौराहे पर रथ में विराजित महालक्ष्मी प्रतिमा की महाआरती की गई। कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के सैंकड़ों लोग शामिल हुए। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

शोभायात्रा नए बस स्टैंड पर स्थित अग्रवाल सदन से प्रारंभ होकर पावर हाउस, गणेश गंज बाजार, मुख्य चौराहा, पुरानी अनाज मंडी होती हुई पुन: अग्रवाल सदन पर पहुंची। रथयात्रा के मुख्य चौराहे पर पहुंचते ही महाआरती के लिए समाज के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रथ यात्रा के साथ चल रहे समाज के पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र मित्तल, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष लज्जारानी अग्रवाल, जिला महामंत्री जयेश अग्रवाल, हिंडौन तहसील अध्यक्ष ओपी मंगल, टोडाभीम तहसील अध्यक्ष राधेश्याम पटवारी, हिंडोन महामंत्री रविंद्र जैतवाल, टोडाभीम अध्यक्ष रामअवतार गुप्ता, टोडाभीम
महिला अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, महामंत्री मुकेश गोयल, युवा अध्यक्ष अनिल पंसारी एवं कोषाध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता सहित समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद रहे।


राजनीति में बढ़ाएं भागीदारी

शोभायात्रा के बाद में नए बस स्टैण्ड पर स्थित अग्रसेन सदन में समाज की आयोजित सभा में समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाशचंद ने समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज हर क्षेत्र में आगे है। लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में कमजोर है। हमें राजनीति में भी अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी। उन्होंने कहा कि जो पार्टी समाज के हित और भावनाओं को तरजीह देगी, समाज भी उसी के साथ रहेगा। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंघल ने कहा कि अग्रवाल समाज की देश के आर्थिक ढांचे में महत्वपूर्ण भूमिका है। देश में सर्वाधिक टैक्स देकर देश
की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले अग्रवाल समाज को राजनीति में अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है।

करेंगे एकत्र एक ईंट, एक रुपया

सभा के दौरान अग्रोहा धाम में 100 करोड रुपए की लागत से बन रहे महालक्ष्मी मंदिर के बारे में समाज के लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही कहा कि एक ईंट एक रुपया के सिद्धांत पर मंदिर में प्रत्येक अग्रवाल परिवार को जोडऩे के लिए देशभर में यह यात्रा निकाल रहे हैं।