
करौली/हिन्डौन (राजस्थान).
शादी एक ऐसा खूबसूरत लम्हा होता है जिसे हर कोई जिंदगीभर के लिए यादगार बनाना चाहता है। इस लम्हे को यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं।
राजस्थान के हिंडौन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यहां एक दूल्हा अपनी दूल्हन को विदा होने के बाद हैलीकॉप्टर में लेकर निकला। दूल्हा महिला कांग्रेस की जिला महामंत्री अनिता जाटव का देवर है।
जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन ममता को हैलीकॉप्टर से हिंडौन के एक कॉलेज में बनाए हैलीपैड पर उतरा तो देखने वालों की भीड़ लग गई। दूल्हा दुल्हन को हैलीकॉप्टर से उतरते ही परिजनों ने आशीर्वाद दिया।
पिंटू की बारात 29 अप्रैल को भाउआ गई थी। पिंटू दुल्हन ममता को विदा कराकर हेलिकाप्टर से हिंडौन के लिए रवाना हुआ तो वहां हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हिंडौन की जाटव बस्ती निवासी महिला कांग्रेस की जिला महामंत्री अनिता जाटव के देवर की शादी ममता निवासी कंचनपुर के गांव भाउआ से तय हुई। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हे पिंटू ने अनोखा तरीका अपनाया। दल्हे की ख्वाहिश थी की उसकी दुल्हन की विदाई हैलीकॉप्टर से हो। इसके लिए पिंटू ने अपनी भाभी अनिता को तैयार किया। भाभी अनिता ने भी देवर का साथ देते हुए हैलीकॉप्टर बुक करा दिया। फिर क्या था दूल्हे पिंटू ने अपनी शादी के सांजोए सपनों को अपनी भाभी की मदद से पूरा करते हुए अपनी दुल्हन की विदाई हैलीकॉप्टर से कराई।
दूल्हे पिंटू ने बताया कि यह मेरा सपना था कि मैं अपनी दुल्हन को इस तरह से हैलीकॉप्टर में बैठाकर विदा कराकर लाऊं, जो आज पूरा हो गया और मैं बहुत खुश हूं।
Published on:
02 May 2018 07:51 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
