
चिकित्सकीय संसाधनों व उपकरणों की खरीद को दिए एक करोड़
चिकित्सकीय संसाधनों व उपकरणों की खरीद को दिए एक करोड़
करौली जिले में डांग क्षेत्र के सपोटरा-मण्डरायल चिकित्सालयों में बेहतर होगी चिकित्सा सुविधा
कोविड के संकट काल में विधायक ने की अभिशंसा
करौली। कोविड संक्रमण के संकट काल में मरीजों के चिकित्सकीय उपचार को बेहतर बनाने के लिए पूर्व मंत्री तथा सपोटरा के विधायक रमेश मीणा ने विधायक कोष से 1 करोड़ 5 लाख रुपए के चिकित्सकीय संसाधन क्रय करने की अभिशंसा की है।
उन्होंने यह अभिशंसा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सपोटरा तथा मण्डरायल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए अलग-अलग पत्र भेज कर की है। दोनों स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए बराबर-बराबर 52 लाख 45 हजार 500 रुपए की राशि उनके द्वारा प्रदान की गई है।
विधायक ने इस राशि से सपोटरा तथा मण्डरायल के चिकित्सालयों में एम्बुलेंस, सीबीसी जांच मशीन, सोनोग्राफी मशीन, डिजीटल एक्सरे मशीन, ऑक्सीजन सिलेण्डर, सक्शन मशीन, जेनरेटर, वार्डो के लिए पलंग, पलंगों पर मरीजों को रखी जाने वाली अलमारी, आरओ प्लांट, ईसीजी मशीन, मरीजों के लिए ट्रॉली आदि खरीद करने को कहा है।
इस राशि से सामान तथा उपकरण खरीद के लिए विधायक ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विधायक ने बताया कि सपोटरा तथा मण्डरायल के चिकित्सालयों में कोविड संक्रमण के दौर में मरीजों की आवक बढ़ गई है। उनको जांच व उपचार की सुविधा नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर ही सुलभ हो सके, इस मंशा से आवश्यक संसाधनों की खरीद करने को विधायक कोष से राशि प्रदान की है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी अन्य किसी तरह की समस्या लोगों के उपचार में सामने आई तो उसके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।
Published on:
30 Apr 2021 07:44 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
