
जयकारों के साथ रवाना हुई पदयात्रा,नृसिंह मंदिर में लगाया छप्पन भोग
हिण्डौनसिटी. नृसिंह भक्त मंडल के तत्वावधान में शनिवार को नई मण्डी शिवालय से भगवान नृसिंह की पदयात्रा रवाना हुई। बैण्ड बाजा और डीजे साथ निकली पदयात्रा से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। गढ़ी बांधवा स्थित नृसिंह गुफा मंदिर पहुंचने पर भक्त मण्डल की ओर से फूल बंगला झांकी सजा भगवान नृसिंह का छप्पनभोग लगाया।
सुबह नई मंडी शिवालय में वैदिक मंत्रो"ाार से Óयोति प्रÓवलित कर पदयात्रा ध्वज का पूजन किया गया। बाद में जीप में बने रथ में सजी भगवान नृसिंह जी की झांकी की सामूहिक आरती की गई। जयकारों के बीच ट्रांसपोर्ट व्यवसायी उत्तमचंद जैन ने हरी झण्डी दिखा कर पदयात्रा को रवाना किया। इसकेे पूर्व रथ के समक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष भगवान सहाय शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष बलवीर चतुर्वेदी, राजेंद्र चतुर्वेदी, नरेश रीठौली, महेश टोडूपुरा, अनिल पंडित, पार्षद कैलाश चंद सहित भक्त मंडल के पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना की। इस दौरान भक्त मंडल की ओर से अतिथियों व ध्वज वाहक का साफा बंाध का स्वागत किया गया। पदयात्रा नई मंडी पेट्रोल पम्प, अहिंसा सर्किल, तहसील मोड़, भगतसिंह सर्किल, चौपड़ सर्किल व गौशाला होती हुए नृसिंह धाम गढ़ी बांधवा के लिए रवाना हुई। दोपहर बाद गढ़ी बांधवा पहुंचने पर पदयात्रियों ने मंदिर गुफा में विराजित नृसिंहजी के पिंडी स्वरूप की पूजा की। साथ ही बाहर सजी छप्पनभोग झांकी के दर्शन किए। इस दौरान मंंदिर पदयात्रियों व आस-पास के गांवों से आए दर्शनार्थियों की भीड़ से अटा रहा। भण्डारे में प्रसादी पाकर श्रद्धालुओं की देर शाम को वापसी हुई। फूलबंगला से सजे मंदिर पर शाम को रोशनी भी की गई।
कई स्थानों पर हुआ स्वागत-
भक्त मंडल के प्रवक्ता डॉ राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि पदायात्रा के कई स्थानों पर स्वागत किया गया। करौली रोड पर किरण पैलेस के पास कल्याण सेवा समिति, गांव कांचरोली में भगवान महावीर आईटीआई पर स्वागत किया गया। टोडूपुरा व रीठौली गांव में ग्रामीणों ने पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा का जलपान कराया।
Published on:
12 Nov 2022 10:14 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
