21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दी से ठिठुरे लोग, मावठ से लुढ़का पारा, लहलहाई फसल

सपोटरा. क्षेत्र में रमावठ का दौर चलने से सर्दी बढ़ गई। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सर्द हवाओं व बरसात ने ठिठुरा दिया। बरसात से खेतों में पानी भर गया। यह मावठ फसल के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी। इधर बरसात से गेहूं व सरसों में रंगत आ गई। जिससे किसान खुश नजर आए। किसानों ने बताया कि अब फसल में रोग लगने की आशंका भी कम रहेगी। भूमि में पर्याप्त नमी पहुंचने से यह गेहूं की फसल को आगे तक फायदा पहुंचाएगी। बालघाट. क्षेत्र में बरसात से किसानों को राहत दी है। बरसात से फसल में रंगत आ गई है। खेतों में पानी भरने

2 min read
Google source verification
सर्दी से ठिठुरे लोग, मावठ से लुढ़का पारा, लहलहाई फसल

सर्दी से ठिठुरे लोग, मावठ से लुढ़का पारा, लहलहाई फसल

सर्दी से ठिठुरे लोग, मावठ से लुढ़का पारा, लहलहाई फसल सपोटरा. क्षेत्र में रमावठ का दौर चलने से सर्दी बढ़ गई। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सर्द हवाओं व बरसात ने ठिठुरा दिया। बरसात से खेतों में पानी भर गया। यह मावठ फसल के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी। इधर बरसात से गेहूं व सरसों में रंगत आ गई। जिससे किसान खुश नजर आए। किसानों ने बताया कि अब फसल में रोग लगने की आशंका भी कम रहेगी। भूमि में पर्याप्त नमी पहुंचने से यह गेहूं की फसल को आगे तक फायदा पहुंचाएगी। बालघाट. क्षेत्र में बरसात से किसानों को राहत दी है। बरसात से फसल में रंगत आ गई है। खेतों में पानी भरने से ङ्क्षसचाई की कमी पूरी हुई है। कृषि पर्यवेक्षक श्री राम छाबड़ी ने बताया कि यह बरसात फसल के लिए अमृत का कार्य करेगी। कृषि पर्यवेक्षक छाबडी ने बताया कि लगातार मौसम खराब रहता है तो खेत के चारों तरफ धुंआ करें। जिससे फसल को तेज सर्दी से नुकसान नहीं होगा। कुडग़ांव. क्षेत्र में मावठ सेे फसल में रंगत आ गई। किसानों के चेहरे खिल गए। कस्बे के विभिन्न मोहल्ला एवं मुख्य सड़कों पर पानी भर गया। कुडग़ांव-सपोटरा सड़क मार्ग, मुख्य बाजार, मंडावरा, इंदिरा बाजार आदि में जलभराव की समस्या रही। मावठ से फसल में रंगत आ गई। किसानों ने बताया कि ङ्क्षसचाई की कमी पूरी होने से बंपर पैदावार होगी। लांगरा. लांगरा डांग क्षेत्र में रविवार को हुई जोरदार बरसात से जगह-जगह पानी भर गया। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। लांगरा सहित आसपास की गांवों में दिनभर बारिश का दौर चला। जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। बरसात से सर्दी बढ़ गई। लोगों ने दिनभर अलाव तापा। इधर गेहूं व सरसों की फसल में बरसात से जान आ गई है। किसान खुश है। गुढ़ाचंद्रजी. कस्बे में दिनभर रिमझिम बारिश हुई। कई जगह पानी भर गया। मावठ के बाद तेज सर्दी से लोग ठिठुरते रहे। कई निचली बस्तियों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। किसानों ने बताया कि गेहूं, सरसों व चने को फायदा होगा। पटोंदा. कस्बा सहित आसपास के गांवों में रुक रुक कर बरसात का दौर चलता रहा। मावठ बरसने से फसलों को जीवनदान मिला। भूमि में पर्याप्त नमी पहुंचने से किसान खुश हैं। किसानों ने बताया कि पटोंदा, सनेट, दानालपुर, इरनिया, बिनेगा आदि में फसल में रंगत आ गई।