
लड़कियों को पुलिस ने पीटा
हिण्डौनसिटी.
सूरौठ व श्रीमहावीजी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वर्षों से फरार चल रहे आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार न्यायालय के स्थाई वारंट पर सात वर्ष से फरार चल रहे भुकरावली निवासी बृजेश नाई, बंदका नंगला निवासी अतरा जाटव, खिजूरी निवासी सुरेशचंद जाटव व छह वर्ष से फरार ढिंढोरा निवासी गोविन्द जाट, सांवरेकापुरा निवासी समंदरसिंह जाटव को सूरौठ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार नौ वर्र्ष से फरार कजानीपुर निवासी पप्पू जाट व छह वर्ष से फरार पटोंदा निवासी दरबसिंह, पप्पू उर्फ भरतलाल को श्रीमहावीरजी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
चिकित्सालय में रोगी की जेब से पर्स पार
हिण्डौनसिटी. राजकीय चिकित्सालय में बालक को उपचार के लिए लेकर आए एक जने की जेब से सोमवार को किसी ने पर्स पार कर लिया। जेब तराशी का पता चलने पर पीडि़त ने पीएमओ से मामले की शिकायत की। पीडि़त शेरपुर गांव निवासी नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि शाम को वह अपने बीमार पुत्र को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लेकर आया था। जहां रोगी पंजीयन काउंटर पर लगी लाइन में खड़े होने के दौरान किसी ने उसकी जेब से पर्स पार कर लिया। पर्स में आठ सौ रुपए व कुछ दस्तावेज रखे थे। (पत्रिका संवाददाता)
चार वारंटी गिरफ्तार
मासलपुर. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मासलपुर पुलिस ने सोमवार को तीन स्थाई वारंटी समेत ४ वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी महेन्द्रसिंह चौधरी ने बताया कि मारपीट के मामले में २ वर्ष से फरार वारंटी मासलपुर थानातर्गत नवलापुरा गांव निवासी हिम्मत उर्फ अजमत गुर्जर व हरीसिंह गुर्जर को एवं चोरी के मामले में फरार चल रहे हिण्डौन थानान्तर्गत कटकड़ निवासी जीतेन्द्र कुमार मीणा को गिरफ्तार किया है। तीनों को इनके गांव से ही गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार मारपीट के मामले में वारंटी मासलपुर थानान्तर्गत चीलपुरा गांव निवासी गज्जा पुत्र कल्याण गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है।
......
Published on:
01 Aug 2018 10:21 pm
