2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीन में प्लास्टिक की केबल देखने जा रहे आधा दर्जन लोगों पर बिजली का कहर, करंट से फूट गया पिकअप का टायर

यहां पहले दो जुगाडों में भी करंट आ चुका है। तार लगातार हादसे को न्योता दे रहे हैं..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Vijay ram

•

Updated: 6 Sep 2018, 2:16 AM IST

electric-wires-turned-out-swinging-disaster

विधुत निगम की अनदेखी : तारों का मकडज़ाल, सिर पर मण्डराती मौत, झूलते तार बन रहे आफत

करौली.
सपोटरा में नीचे तक झूलते बिजली के तार हादसे को न्योता दे रहे हैं। रानेटा में पिकअप सवार आधा दर्जन लोग चपेट में आए, 1 की हालत गंभीर हो गई।

ग्रामीण कैलाश, जयराम, रूकमकेश, रामपाल, कमलेश, रमेश आदि ने बताया कि रानेटा की डोगरी के यहां से नहर की पुलिया वाले कच्चे रास्ते में विद्युत तार काफी नीचे तक झूल रहे हैं। शनिवार दोपहर करीब ३ बजे टेलीफोन की केबल डालने वाले ठेकेदार की पिकअप नहर वाले कच्चे रास्ते पर जमीन में प्लास्टिक की केबल देखने जा रहे थे।पिकअप में ऊपर तीन लोग बैठे थे। इस दौरान एक जना थानसिंह करंट की चपेट में आ गया, दो जने कूदने से बच गए। थानसिंह के अचेत होने पर उसे अस्पताल लेकर गए। पिकअप में करंट आने से टायर फूट गया।

रानेटा के ग्रामीणों ने बताया कि रानेटा नहर की पुलिया वाले कच्चे रास्ते पर नीचे तक झूलते तारों के बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे पहले दो जुगाडों में भी करंट आ चुका है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है, कि यदि तारों को दुरुस्त नहीं किया तो आन्दोलन किया जाएगा।

करंट से जख्मी हुए मां-बेटा, बिजली का तार रेलिंग पर टूटकर गिरा
हिण्डौनसिटी. शहर के शेखपाड़ा में शनिवार सुबह करंट लगने से मां-बेटा झुलस गए। मेडीकल ज्यूरिस्ट डॉ. दीपचंद कोली ने बताया कि शेखपाड़ा निवासी विष्णु कोली का १० वर्षीय पुत्र प्रीत सुबह करीब छह बजे स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहा था।

नहाने के बाद वह लोहे की रेलिंग पर रखे कपड़ों को उठा रहा था। बिजली का तार टूटकर रेलिंग पर पड़ा होने से रेलिंग में करंट प्रवाहित हो रहा था। इश कारणबच्चे ने जैसे ही कपड़े उठाने के लिए रेलिंग को हाथ लगाया तो उसको करंट का झटका लगा। वह दूर जाकर गिरा। मां बचाने आई तो उसे भी करंट लगा। शोर सुनकर परिजन दौड़कर छत पर पहुंचे और तार को हटाकर चिकित्सालय में भर्ती कराया। (पत्रिका संवाददाता)
......