2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेड़ से गिरकर घायल हुए भतीजे की सुध लेने हॉस्पीटल जा रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

करौली-धौलपुर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Vijay ram

•

Updated: 6 Sep 2018, 3:33 PM IST

News & Updates of Rajasthan

पेड़ से गिरकर घायल हुए भतीजे की सुध लेने हॉस्पीटल जा रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

करौली.
पेड़ से गिरकर घायल हुए भतीजे का अस्पताल में उपचार कराने बाइक से आ रहे चाचा को करौली-धौलपुर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजे का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार धौलपुर के सरमथुरा क्षेत्र के गांव बसंतपुरा निवासी अजय (१२) पुत्र कल्याण मीना बुधवार को पेड़ से गिरकर घायल हो गया। अजय को एम्बुलेंस से करौली अस्पताल लाया जा रहा था। भतीजे के घायल होने की खबर उसके चाचा हेतराम मीना (२५) पुत्र गोरेलाल को लगी। इस पर हेतराम बाइक लेकर एम्बुलेंस के पीछे ही चल दिया। रास्ते में अज्ञात वाहन ने हेतराम की बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने मृतक के शव को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर परिजन एवं अन्य रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। ऐसे में यहां कोहराम मच गया।

स्कूल से बाल वाहिनी चोरी
सूरौठ. क्षेत्र के बाईजट्ट गांव में मंगलवार रात एक निजी विद्यालय परिसर में खड़ी बाल वाहिनी को अज्ञात लोग चुरा ले गए। मामले में बुधवार को वाहन मालिक ने सूरौठ थाने पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई। पीडि़त देवेन्द्र कुमार शेरवाल ने बताया उसकी बाल वाहिनी देव सस्कृति उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में खड़ी हुई थी। जिसे कोई चुराकर ले गया। सुबह परिजनों की सूचना पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कराई।

बिन बरसे लौटे मेघ, देर शाम छाए बादल
करौली . दिनभर धूप-छांव की स्थिति के बाद शाम को घनघोर घटनाएं छाईं, लेकिन यह बिन बरसे ही लौट गईं। इससे लोगों को निराशा हुई। दिन में उमस भरी गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया। जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में मौसम पल-पल रंग बदलता नजर आ रहा है। पिछले दो दिन से लगातार बादल छा रहे हैं, लेकिन यह बिन बरसे ही लौट रहे हैं। शाम को मौसम यकायक पलटा खाया और बादल छाने के साथ हवाएं चलीं, लेकिन बादल बिन बरसे ही चले गए। हालांकि ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया।

जिले में अब तक औसत बारिश
करौली . जिला नियत्रंण कक्ष की ओर से जारी दैनिक वर्षा की सूचना के आधार पर जिले में 1 जून से 4 जुलाई तक 104.33 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार करौली में 94 मिमी, सपोटरा में 70, मण्डरायल में 6 4, हिण्डौन 125, टोडाभीम में 102 एवं नादौती में 171 मिमी बारिश दर्ज की गई है।