
शेरपुर ग्राम पंचायत बनी करौली जिले में रोल मॉडल, किसी को नहीं कोरोना का खतरा
हिण्डौनसिटी. उपखंड की शेरपुर ग्राम पंचायत जिले में सर्वप्रथम शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण लक्ष्य को प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायत बन गई है। यह कीर्तिमान प्रशासनिक अधिकारियों की पहल और ग्रामवासियों की जागरूकता के अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों के सामूहिक प्रयासों से स्थापित हो पाया है। शनिवार को ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 133 लोगों को कोविड़ वैक्सीनेशन करने के साथ ही शेरपुर गांव जिले का गौरव बना गया।
एसडीएम अनूप सिंह ने बताया कि शेरपुर ग्राम पंचायत ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड वैक्सीनेशन कर शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। पंचायत में 3350 लोगों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 3326 लोगों को पहली वैक्सीन लगाई जा चुकी है। शेष 24 जनों में गर्भवती महिला, धात्री, हाईरिस्क मरीजों के अलावा दिल्ली, बेंगलूर व जयपुर प्रवासी है।
एसडीएम व सीएमएचओ ने दी बधाई-
एसडीएम अनूप सिंह ने शेरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच कर वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षण किया। साथ जिले में सबसे पहले शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने के लिए केन्द्र के प्रभारी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह डागुर व टीकाकरण करने वाली टीम को बधाई दी। उन्होंने ग्रामवासियों की तारीफ करते हुए कहा कि आप सभी के सामूहिक प्रयासों ने कोरोना के खिलाफ एक मिशाल कायम की है। शेरपुर वासी पूरे करौली जिले के लिए रोल मॉडल हैं। निश्चित ही आपसे प्रभावित होकर जिले के विभिन्न गांव एवं ग्राम पंचायत शीघ्र ही शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने प्रयासरत रहेंगे। बाद में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. दिनेशचंद मीणा ने भी फोन कर टीम को बधाई दी। इस दौरान खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्याम सिंघल, एएनएम सावित्री देवी व सीएचए सुमन मौजूद रहे।
विभिन्न विभागों का सहयोग मिल रहा-
एसडीएम ने बताया की गांवों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता हेतु विभाग की टीम जमीनी स्तर पर सर्वे कर लोगों से समझाइश कर रही है। इसमें चिकित्सा एवं स्वास्थय विभाग के अलावा पंचायत, राजस्व, महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग का भी सहयोग मिल रहा है। आशा है कि जल्द ही अन्य ग्राम पंचायतें भी शत-प्रतिशत टीकाकरण वाली हो जाएंगी।
Published on:
19 Sept 2021 12:07 am
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
