1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देकर एकजुटता दिखाए समाज

सपोटरा. उपखंड मुख्यालय स्थित अखिल भारतीय कोली समाज की धर्मशाला मे हस्तकर्घा वस्त्र उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के तत्वाधान में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। जिसमे कोली समाज के गणमान्य लोगों के साथ करौली जिला प्रमुख प्रतिनिधि रक्षीलाल बैरवा,करौली प्रधान प्रतिनिधि जलधारी मीना,सपोटरा प्रधान प्रतिनिधि मुकेश गोठरा मौजूद रहे। सुरेश चंद महावर ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में कोली समाज के लोगों ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया। जहां पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश चंद मीन

less than 1 minute read
Google source verification
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देकर एकजुटता दिखाए समाज

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देकर एकजुटता दिखाए समाज

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देकर एकजुटता दिखाए समाज सपोटरा. उपखंड मुख्यालय स्थित अखिल भारतीय कोली समाज की धर्मशाला मे हस्तकर्घा वस्त्र उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के तत्वाधान में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। जिसमे कोली समाज के गणमान्य लोगों के साथ करौली जिला प्रमुख प्रतिनिधि रक्षीलाल बैरवा,करौली प्रधान प्रतिनिधि जलधारी मीना,सपोटरा प्रधान प्रतिनिधि मुकेश गोठरा मौजूद रहे। सुरेश चंद महावर ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में कोली समाज के लोगों ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया। जहां पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश चंद मीना की अभिशंसा पर जिला प्रमुख ने विधायक कोष से कोली समाज की धर्मशाला के विकास के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रमुख प्रतिनिधि रक्षीलाल बैरवा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाज के लोगों से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने व समाज की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा है कि बालिका समाज की मुख्य धुरी होती है। गज्जुुपुरा सरपंच हरिमोहन महावर ने बताया कि समारोह में ६० प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान कोली समाज के कई लोग मौजूद रहे।

Story Loader