30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

VIDEO: सभा में बोले केन्द्रीय मंत्री ‘केन्द्र की योजनाओं को अपना बता रही राज्य सरकारÓ

कुडग़ांव. कस्बे के सीनियर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित सभा को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं केा राज्य सरकार अपना बताकर वाह वाही लूट रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में राजस्थान में ही नहीं बल्कि भारत में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा के चुनावों में भी भाजपा भारी बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ९ साल का कार्य

Google source verification

‘केन्द्र की योजनाओं को अपना बता रही राज्य सरकारÓ कुडग़ांव. कस्बे के सीनियर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित सभा को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं केा राज्य सरकार अपना बताकर वाह वाही लूट रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में राजस्थान में ही नहीं बल्कि भारत में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा के चुनावों में भी भाजपा भारी बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ९ साल का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित सभा में मंत्री चौबे ने कहा कि भाजपा शासन में हर योजनाओं का आमजन को लाभ मिला है। केन्द्र सरकार ने किसानों, गरीबों, दलित वर्ग आदि के लिए कई योजनाएं चला रखी है। राज्य की कांग्रेस सरकार भाजपा की योजनाओं को अपना बताकर श्रेय ले रही है। केन्द्रीय मंत्री चौबे ने नवीन संसद भवन के बारे भी सभा में लोगों को जानकारी दी।
उन्होंने राज्य में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया ने भी संबोधित किया। उन्होंने सपोटरा विधानसभा क्षेत्र में आमजन के समस्याओं से त्रस्त होने तथा अपराध बढऩे का आरोप लगाया। भाजपा नेता अशोक ङ्क्षसह धाभाई, सांसद डॉ. मनोज राजोरिया ने भी भाजपा की योजनाओं की जानकारी दी। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री चौबे, सांसद राजौरिया सहित अन्य पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
केन्द्रीय मंत्री के स्वागत के लिए भाजपा पदाधिकारियों में होड़ मची रही। जिससे मंच पर व्यवधान भी उत्पन्न हुआ। केन्द्रीय मंत्री की सभा में काफी भीड़ रही। समर्थकों के वाहनों की आवाजाही से कुडग़ांव-सपोटरा सड़क मार्ग एवं गंगापुर करौली मुख्य बस स्टैंड कुडग़ांव में कई बार जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम में अव्यवस्था से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
बारिश से हुआ व्यवधान
सभा में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाषण शुरू करने से पहले ही बारिश शुरू हो गई। सभा में बैठे अनेक लोग कुर्सियों को छोड़कर बारिश से बचने का जतन करते नजर आए। करीब 15 मिनट तक भाषण के बीच व्यवधान रहा।