29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क पर बेतरतीब खड़े रहने वाले वाहनों से लगा जाम, लोग हो रहे परेशान

करौली

•

image

Dinesh Kumar Sharma

•

Updated: 25 Apr 2024, 10:35 PM IST

करौली. शहर में परकोटे अन्दर के बाजारों में तो सड़क पर दोपहिया-तिपहिया वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था का ढर्रा बिगड़ा हुआ है ही, वहीं परकोटे बाहर भी सड़क पर चौपहिया वाहनों ने भी आवागमन को बाधित कर रखा है। इसके चलते आए दिन कहीं न कहीं जाम की नौबत आती है और आवागमन बाधित होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लेकिन व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है।
यहां वजीरपुर गेट बाहर रामद्वारे के समीप बड़ी संख्या में सड़क पर ही चौपहिया वाहन खड़ रहते हैं। कई बार वाहनों के बेतरतीब तरीके से खड़े कर देने से आवागमन बाधित होता है। बेतरतीब खड़े वाहनों से शहर में आवाजाही करने वाले मार्ग पर कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। गुरुवार सुबह भी करीब 11 बजे रामद्वारे के पास बेतरतीब खड़े वाहनों से जाम लग गया। मदनमोहनजी मंदिर तथा बाहर से आने वाले यात्रियों को जाम के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों द्वारा मशक्कत कर करीब आधा घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका।