22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मतदान के दायित्व को निभाकर लोकतंत्र को बनाएंगे मजबूत, पत्रिका के जागो जनमत अभियान के तहत चौपाल आयोजित

गुढ़ाचंद्रजी. वोट देश के विकास का आधार है और मजबूत लोकतंत्र के लिए एक-एक मत का विशेष महत्व है। ऐसे में सभी मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग आवश्यक रूप से करना चाहिए। जिससे एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण हो सके। यह विचार रविवार को राजस्थान पत्रिका की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे जागो जनमत अभियान के तहत गुढ़ाचन्द्रजी कस्बे के माचड़ी मोड पर आयोजित चौपाल में लोगों ने की। लोगों ने पत्रिका के जागो जनमत से जुड़कर कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। चौपाल में उपस्थित सभी लोगों ने लोकतंत्र के सम्मान के

2 min read
Google source verification
मतदान के दायित्व को निभाकर लोकतंत्र को बनाएंगे मजबूत, पत्रिका के जागो जनमत अभियान के तहत चौपाल आयोजित

मतदान के दायित्व को निभाकर लोकतंत्र को बनाएंगे मजबूत, पत्रिका के जागो जनमत अभियान के तहत चौपाल आयोजित

मतदान के दायित्व को निभाकर लोकतंत्र को बनाएंगे मजबूत, पत्रिका के जागो जनमत अभियान के तहत चौपाल आयोजित गुढ़ाचंद्रजी. वोट देश के विकास का आधार है और मजबूत लोकतंत्र के लिए एक-एक मत का विशेष महत्व है। ऐसे में सभी मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग आवश्यक रूप से करना चाहिए। जिससे एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण हो सके। यह विचार रविवार को राजस्थान पत्रिका की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे जागो जनमत अभियान के तहत गुढ़ाचन्द्रजी कस्बे के माचड़ी मोड पर आयोजित चौपाल में लोगों ने की। लोगों ने पत्रिका के जागो जनमत से जुड़कर कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। चौपाल में उपस्थित सभी लोगों ने लोकतंत्र के सम्मान के लिए शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया। साथ ही भयमुक्त होकर बिना किसी दबाव के मतदान करने की बात कही। इस मौके पर डॉ. कुम्हेर मावई ने कहा कि लोकतंत्र के लिए सभी कार्यों को छोड़कर मतदान जरूर करना है। मतदान में हर आदमी की भागीदारी होनी चाहिए। हम सब क्षेत्र का विकास चाहते हैं, इसलिए बिना किसी दबाव व प्रलोभन के मतदान करना चाहिए। जति मीना आमलीपुरा ने कहा कि जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो क्षेत्र के विकास के साथ व रोजगार बढ़ाने के लिए कार्य करें। युवाओं को रोजगार मिले। चुनाव में मतदान निष्पक्ष व निर्भीक हो। गांव नयावास निवासी नेतराम मावई ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में जनता को अपना अमूल्य वोट ऐसे उम्मीदवार को देना चाहिए जो जनता के प्रति निस्वार्थ भाव से सेवा करने को संकल्पित रहे। पूर्व सरपंच श्रीफल मीना का कहना है कि हमारा वोट देश के विकास का आधार है। हमारा एक वोट राष्ट्रहित के लिए आवश्यक है। सरकार ऐसी हो जो मुफ्त की योजनाओं के बजाय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं। मांचड़ी निवासी मुथरेश गुर्जर ने कहा कि लोकतंत्र में एक अ'छे उम्मीदवार का चयन कर वोट देना चाहिए। जब तक स्व'छ राजनीति न होगी तब तक क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। पानी की विकट समस्या बनी हुई है। लोगों को कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। सरकारी योजनाएं महज दिखावा साबित हो रही हैं। विजय मांचड़ी ने सभी कामकाज को छोड़कर पहले मतदान करने पर जोर दिया। गोठड़ा निवासी रामबाबू मीना ने कहा कि 25 नवंबर को लोकतंत्र का महाउत्सव है। इसलिए सभी लोगों को जागरुक कर मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। देश के विकास में मतदान का सबसे बड़ा योगदान है। जातिवादी सोच से ऊपर उठकर मतदान किया जाना चाहिए। हुकम मांचड़ी बोले कि लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी 100 प्रतिशत भागीदारी निभानी चाहिए। प्रदेश में मजबूत सरकार बनेगी तो विकास भी अ'छा होगा। लोगों को रोजगार मिलेगा। पानी, बिजली, चिकित्सा, सड़क आदि मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।