
AAP launches Selfie With Cow campaign in haryana
चंडीगढ़। हरियाणा में गायों की वास्तविक दुर्दशा को जनता के समक्ष उजागर करने के लिए सेल्फी विद लावारिस काउ अभियान चलाने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने प्रदेश भर में खूंटा गाड अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गायों के नाम प्रदेश की जनता को गुमराह करके सत्ता हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेता आज गायों के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रहे हैं।
भाजपा पर गायों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए जयहिंद ने कहा कि आज प्रदेश का कोई जिला ऐसा नहीं है जहां सडक़ों पर घूम रही लावारिस गायों के कारण सडक़ हादसे न हो रहे हों। भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले सत्ता हथियाने के लिए गौचर भूमि आरक्षित करने, गौ-संरक्षण अभ्यारण बनाने, भूमिहीन किसानों को गाय देने, गौशालाओं में रहने वाली गायों का पालन पोषण करने तथा सडक़ों पर घमूने वाली गायों को पकडक़र गौशालाओं में पहुंचाने की घोषणा की थी।
चुनाव के बाद भाजपा यह सभी घोषणाएं भूल चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सडक़ों पर लावारिस हालत में घूम रही गायों की असली तस्वीर प्रदेश की जनता तथा सरकार को दिखाने के लिए आम आदमी पार्टी ने सेल्फी विद लावारिस काउ अभियान शुरू किया था। जिसका प्रदेश के लाखों लोगों ने तो स्वागत किया लेकिन मौजूदा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। अब आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश में लावारिस गायों के लिए खूंटा गाड अभियान शुरू किया जा रहा है।
हरियाणा सरकार को एक सप्ताह का समय देते हुए नवीन जयहिंद ने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर प्रदेश की सडक़ों पर से लावारिस गाय नहीं हटाई गई तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लावारिस गायों को पकडक़र हरियाणा के मंत्रियों तथा विधायकों के आवास के आगे खूंटा गाडक़र बांधने का काम करेंगे। जयहिंद ने कहा कि इस अभियान की शुरूआत रोहतक से की जाएगी। जहां पिछले दिनों के दौरान कई सडक़ हादसे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान भाजपा के मंत्रियों के घरों के आगे लावारिस गायों को बांधकर उन्हें प्रदेश की जनता के साथ किए गए वादों को याद दिलाया जाएगा।
Published on:
06 Sept 2016 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
