
स्कूल बंद
कासगंज। पूरे उत्तर प्रदेश में सर्दी का प्रकोप एक बार फिर बढ़ गया है। कोहरा छाया हुआ है। बारिश के आसार बन रहे हैं। शीतलहर एवं कड़ाके की सर्दी में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते जिलाधिकारी सीपी सिंह के निर्देश पर नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में 14 व 15 जनवरी, 2020 को अवकाश घोषित किया गया है।
आदेश न माना तो कार्रवाई
इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अंजली अग्रवाल ने एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अत्यधिक शीतलहर के दृष्टिगत नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, राजकीय और कॉन्वेंट स्कूल 14 और 15 जनवरी 2020 को बंद रहेंगे। सभी शिक्षक 14 जनवरी को 11 से दो बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर कार्य संपादन करेंगे। अगर किसी विद्यालय ने आदेश का उल्लंघन किया तो कार्रवाई की जाएगी।
बच्चे हो सकते हैं बीमार
बता दें कि उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों की तरह कासगंज में शीतलहर का प्रकोप है। मौसम लगातार रंग बदल रहा है। आशंका प्रकट की जा रही है कि ऐसे मौकम में अगर बच्चे स्कूल गए तो बीमार पड़ सकते हैं। अभिभावकों के आग्रह पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अंजली अग्रवाल ने विद्यालय बंद करने का आदेश जारी किया।
यह भी पढ़ें
Updated on:
15 Jan 2020 06:13 pm
Published on:
14 Jan 2020 08:07 am

बड़ी खबरें
View Allकासगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
