
कासगंज। उत्तर प्रदेश (Utttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ (Yogi adityanath) सरकार अपराध और अपराधियों का खात्मा करने के लिए भले ही लगातार प्रयास कर रही हो, लेकिन यूपी के कासगंज (kasganj) जनपद में लूट (Loot), हत्या (Murder), चोरी, बलात्कार (Rape) जैसी घटनाएं निरंतर सामने आ रही हैं। बीती रात दो बाइकों (Bikes) पर सवार चार नकाबपोश लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में तमंचों (Tamancha) के बल पर लाखों रुपये की लूट की। वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
बाइक में लात मारी और बैग लूट लिया
जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मनौटा निवासी रोहतास शहर में मैंथाऑयल की दुकान पर नौकरी करता है। बुधवार की रात्रि रोहतास अपने मालिक से साढ़े पांच लाख रुपये लेकर गांव जा रहा था। इसी बीच अमरपुर घाट के समीप पीछे से आए दो बाइकों पर चार नकाबपोश लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में पहले बाइक को लात मारकर गिरा दिया, बाद में तमंचा कनपटी पर रखकर बैग छीनकर भाग गए। बैग में साढ़े पांच लाख रुपये नकद रखे हुए थे।
घिरने पर गोली मारी
वारदात को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उक्त लुटेरों ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे एक राहगीर के गोली पेट से रगड़ती हुई निकल गई। साथ ही लुटेरे अपने आप को घिरता देख एक बाइक को वारदात स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गये।
पुलिस ने कहा- जल्दी होगा खुलासा
उधर मामला लूट से संबंधित होने के कारण एएसपी, सीओ, कोतवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जहां पुलिस ने साक्ष्यों को एकत्रित कर हर कोण पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी का कहना है जल्द ही लूटकांड की वारदात का खुलासा कर दिया जायेगा।
Published on:
18 Jul 2019 11:18 am

बड़ी खबरें
View Allकासगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
