6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव 2019: ‘ब्‌रज की सभी सीटें जीतने के लिए भाजपा तैयार’

भाजपा बृज क्षेत्र संगठन मंत्री भावनी सिंह ने कहा कि सफलता के लिए युद्ध स्तर पर जुटें, आपसी मतभेद दूर करें।

2 min read
Google source verification
BJP

लोकसभा चुनाव 2019: 'ब्‌रज की सभी सीटें जीतने के लिए भाजपा तैयार'

कासगंज। लोकसभा चुनाव 2019 के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी तैयारी कर रही है। गंगादेवी धर्मशाला में बृज क्षेत्र की बैठक में चुनाव जीतने की रणनीति बनाई गई। भाजपा बृज क्षेत्र संगठन मंत्री भावनी सिंह ने मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव में एक वर्ष शेष है। लिहाजा पार्टी कार्यकर्ताओं को 2019 की सफलता के लिए युद्ध स्तर पर जुटना है। उन्होंने आपसी मतभेदों को दूर करने का भी आग्रह किया।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक का दंगल: फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले यूपी के बड़े मंत्री ने दिया ये बयान

यह भी पढ़ें- BIG NEWS माह-ए-रमजान के पहले दिन फिजा बिगाड़ने की कोशिश, धार्मिक स्थल में तोड़फोड़

कर्नाटक में राज्यपाल ने सही किया
ब्रज क्षेत्र प्रभारी गोविंद प्रताप शुक्ल ने विपक्षी दलों द्वारा कर्नाटक में राज्यपाल की मदद से लगाये जा रहे सरकार बनाने के आरोप को जवाब दिया उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमात्रंण देने का राज्यपाल का दायत्वि बताया है, वहीं उन्होंने किया है। विपक्षी दलों के आरोप निराधार हैं।

यह भी पढ़ें- RSS के किसान संघ ने किया बड़ा ऐलान, किसान कर्जमाफी के बाद हुई अगर रिकवरी, तो ईंट से ईंट बजा देंगे

इसलिए हुई कासगंज में बैठक
बैठक में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चार साल में केन्द्र सरकार ने अनेक सराहनीय कार्य किए हैं। इन्हें जनता के बीच ले जाने की जरूरत है। कासगंज में बैठक इसलिए आहूत की गई क्योंकि बृज क्षेत्र के नए अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी कासंगज के रहने वाले हैं। बैठक में बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, दर्जा प्राप्त मंत्री बीएल वर्मा, बृज क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय नेता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- कहीं आपको ब्रांडेड LED के दाम पर नकली LED देकर ठगा तो नहीं जा रहा, ऐसे होता है गोरखधंधा