2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking मामूली विवाद में खून की होली, एक शख्स की भाला घोंपकर हत्या, तीन घायल

कासगंज में खूनी संघर्ष। पूर्व में हुई हत्या को लेकर चल रही थी रंजिश, छह लोग फरार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 11 Jun 2018, 6:05 PM IST

Bloody conflict in kasganj

Breaking मामूली विवाद में खून की होली, एक शख्स की भाला घोंपकर हत्या, तीन घायल

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के नगला खंजी गांव में एक ही समाज के बीच मामूली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की भाला मारकर हत्या कर दी गई, जबकि तीन लोग लाठी डंडों की चपेट में आकर घायल हो गए। हत्या के बाद छह लोग फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक परिवार के लोगों से जानकारी कर जल्द ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश इलाका पुलिस को दिए।

घटना का कारण
हत्या की सनसनीखेज घटना सोरों कोतवाली क्षेत्र के नगला खंजी गांव की है। यहां साढ़े छह बजे सुरेश पुत्र रामदास और दूसरे पक्ष से लाखन सिंह में मामूली कहासुनी हुई और बात मारपीट तक जा पहुंची। दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी डंडे और भाला लेकर आमने सामने आ गए इस घटना में लाखन पक्ष के लोगों ने सुरेश की भाला मारकर हत्या कर दी। धर्मेन्द्र, पप्पू, श्यामबाबू को लाठी डंडों से पीटकर लहुलूहान कर दिया। लाखन की पत्नी कृष्णा की कई साल पहले हत्या कर दी गई थी। सुरेश पक्ष ने लाखन का साथ नहीं दिया था। इसी बात को लेकर दोनों में रंजिश चली आ रही थी। इसी विवाद ने सोमवार की शाम को खूनी रूप ले लिया। सुरेश सोमवार को ही दिल्ली से आया था।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिजनों से जानकारी हासिल की। शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम हाउस कासगंज के लिए भेज दिया है। हत्या के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

एक आरोपित गिरफ्तार
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि नगला खंजी में एक ही समाज के दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। सुरेश नाम के व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को उपचार चल रहा है। उन्होंने मारपीट की घटना के पीछे आपस का मामूली विवाद बताया है। लाखन नाम के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।