
bollywood singer richa sharma
कासगंज। जनपद के अधिकतर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि हिंदी सिनेमा की प्रख्यात सूफी गायिका रिचा शर्मा कासगंज के पटियाली कस्बे की रहने वालीं है। रिचा शर्मा के भाई बिट्टू शर्मा ने पत्रिका के संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि वो और उनका परिवार काफी वर्ष पहले पटियाली के मोहल्ला कटरा में रहता था। लेकिन वर्तमान में उनका कोई परिजन अब वहां नहीं रहता। उन्हें इस बात का गर्व है कि अतिप्राचीन नगर पटियाली के वो मूल रूप से निवासी हैं। संगीत और गायन उन्हें व उनकी बहन रिचा को विरासत में मिला है।
उनके पिता स्वर्गीय श्री पंडित दयाशंकर जी एक प्रसिद्ध कथा वाचक भक्ति गीत व शास्त्रीय गायक थे, जिनकी प्रेरणा से रिचा शर्मा में भी एक कुशल गायन के गुण बचपन से ही विद्यमान थे। पटियाली के मोहल्ला मिश्राना निवासी श्रीमती प्रभा मिश्रा जो कि संगीत में परास्नातक हैं ने संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि रिचा शर्मा को बचपन से ही गीत संगीत गायन आदि में अत्यधिक रूचि थी। अपने बाल्यकाल में रिचा शर्मा अक्सर पटियाली आया करतीं थीं। श्रीमती प्रभा मिश्रा ने बताया कि रिचा के पिता उनके रिश्ते में फूफाजी लगते थे, लेकिन उनके परिवार से उनका रिश्ता संगीत के प्रति कहीं अधिक प्रगाड़ था। लगभग तीस साल पूर्व उनका परिवार पटियाली छोड़कर फरीदाबाद चला गया और फिर वहां से मुंबई। आज गीत संगीत व सिनेमा जगत में रिचा शर्मा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं।
रिचा शर्मा का जन्म 29 अगस्त 1980 को हुआ था। आज वह एक भारतीय फिल्म पार्श्व गायिका और एक सूफी गायक हैं। वर्ष 2006 में उन्होंने बॉलीवुड के सबसे लंबे ट्रैक चिदाई गीत जो कि फिल्म बाबुल में गाया था। 19 वर्ष की अवस्था में ही रिचा शर्मा संगीत की दुनिया के शिखर पर पहुँच चुकी थी। आपको जानकार हैरानी होगी कि रिचा शर्मा अब तक 75 से अधिक फिल्मों में गाना गा चुकीं हैं जिनमें पद्मावत .. बॉम्बे टाकिज.. घनचक्कर.. संघाई.. मिले न मिले हम.. यूं आर माय जान.. सिंघम.. मोहब्बतन सचियाँ.. थैंक यू.. पटियाला हाउस.. फस गए रे ओबामा.. एक्शन रिप्ले.. हेलो डार्लिंग.. मिस्टर एंड मिसिज मेहता.. एक सेकण्ड जो जिन्दगी बदल दे.. सदियाँ... माय नेम इज खान.. देख रे देख.. सुनो ना एक आवाज.. जुगाड़... जिन्दगी तेरे नाम... चमकू.. जन्नत.. प्रणाली.. भ्रम.. आजा नचले.. धन धना धन गोल.. ओम शान्ति ओम.. सांवरिया.. मनोरमा सिक्स फिट अंडर.. वाटर.. बाबुल.. उमरावजान.. मेरा दिल लेके देखो.. टॉम डिक एंड हेरी.. प्यारे मोहन.. सौतन.. मनोरंजन.. विश्वास.. मंगल पांडे.. निशान.. काल.. शीशा.. वेनिटी फेयर.. मुसाफिर.. इंतकाम.. लेट्स ए एन्जॉय.. पॉप कॉर्न खाओ मस्त हो जाओ.. चोट.. पुलिस फोर्स.. रन.. किस्मत.. रुद्राक्ष.. वो तेरा नाम था.. खाकी.. आंच.. कल हो न हो.. बागवान.. कल हो न कहो.. हंगामा.. हासिल.. कांटे.. साथिया.. सोच.. अब के बरस.. दीवानापन.. इंडियन.. लज्जा.. राहुल.. फर्ज.. जुबैदा.. हेरा फेरी.. तरकीब.. हरी भरी फर्टलिटी व् पिया आदि शामिल हैं। फिल्मों में रिचा शर्मा ने अपने गायन की अनूठी छाप छोड़ी है। इसके अलावा रिचा शर्मा टेलीविजन चैनलों के तमाम रियलिटी शो में अक्सर किसी न किसी रूप में दिखाई देती रहतीं हैं।
Published on:
09 Mar 2018 04:39 pm
बड़ी खबरें
View Allकासगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
