
demo pic
कासगंज। जिले के गंजडुंडवारा कस्बे में एक युवती ने दहेज लोभी दूल्हे को अच्छे से सबक सिखाया। यहां बारात लेकर पहुंचे दूल्हे ने अतिरिक्त दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर दी तो दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाने से इनकार कर दिया। ये सुनते ही बारातियों के बीच हड़कंप मच गया। रातभर दोनों पक्षों के बीच बातचीत चलती रही। कहासुनी भी हुई। लेकिन दुल्हन दहेज लोभी दूल्हे से शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। इस दौरान पुलिस को मामले की सूचना दी गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर बारात को बगैर दुल्हन लौटना पड़ा।
ये है मामला
दिल्ली के मंगोलपुरी का रहने वाला युवक शनिवार रात बारात लेकर गंजडुंडवारा के एक मैरिज होम में आया था। सब कुछ ठीक से चल रहा था। बारात का अच्छे से स्वागत हुआ। फिर दावत शुरू हो गई। इस दौरान दूल्हे ने अतिरिक्त दहेज के रूप में बुलेट की मांग कर दी। इसके बाद दूल्हा स्टेज पर जाकर बैठ गया और वरमाला का इंतजार करने लगा। इस दौरान दुल्हन को इस बात की खबर लग गई और उसने वरमाला के समय शादी से इनकार कर दिया। ये बात सुनकर अफरा तफरी मच गई। बारात में आए कुछ लोग दुल्हन को समझाने में लगे रहे, लेकिन दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई। इस बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने भी दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन व उसके परिजन मानने को तैयार नहीं थे। दुल्हन का कहना था कि फोन पर भी बातचीत के दौरान दूल्हे ने उससे दहेज को लेकर कई बार बात की। उसे दूल्हे व उसके परिजनों पर भरोसा नहीं रहा। इसलिए ऐसे लड़के से वो शादी नहीं करेगी। आखिरकार रविवार सुबह दूल्हा और बारात बिना दुल्हन के दिल्ली लौट गई।
Published on:
20 Jan 2020 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allकासगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
