
Rape
कासगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिकायत पोर्टल पर एक युवती ने प्रार्थना पत्र डाला, कि पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। वह आत्मदाह कर लेगी। इस शिकायत के बाद मामले की जांच एसपी कासगंज को सौंपी गई। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामला कुछ और ही निकला।
ये है मामला
बताया गया है कि ये मामला एक अधिवक्ता द्वारा मां बेटी को बंधक बनाने का है। पुलिस को युवती के भाई ने बताया कि वकील ने अपनी दुश्मनी निकालने के लिए लोगों पर फर्जी बलात्कार के मुकद्दमे लिखाना शुरू कर दिया है। थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के सींगपुर गांव का युवक अपनी फरियाद लेकर एसपी अशोक कुमार के पास पंहुचा है। पीड़ित युवक सुल्तान का आरोप है कि उसकी माँ व बहन किसी केस के मामले में नारायण पचौरी वकील के पास गयीं थीं, तभी से उसने उनको बंधक बना लिया है। किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। युवक ने आरोप लगाया है कि आरोपी वकील उनसे अपने दुश्मनों के खिलाफ कोतवाली सदर में रेप का झूठा मुकद्दा दर्ज कराकर अपनी दुश्मनी निकाल रहा है। जबकि जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनसे हमारी कोई जान पहचान नहीं है।
ये बोले एसपी
एसपी अशोक कुमार ने बताया कि भगवान देवी नामक लड़की ने मुख्यमंत्री को एप्लीकेशन डाली थी कि वो आत्म दाह कर लेगी। उसने पहले जून की तारीख़ दी फिर जुलाई की और अब अगस्त की तारीख दी है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। युवती के भाई को बुलाकर कहा कि अपनी बहन को बुलाकर लाओ उसका बयान करवाओ, तो उसने बताया कि एक अधिवक्ता हैं जो उसकी बहन और माँ को आने नहीं दे रहे है। और अपने हिसाब से एप्लीकेशन डलवाते रहते हैं। एसपी ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।
Published on:
11 Jun 2019 08:39 pm
बड़ी खबरें
View Allकासगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
