
ganga dusshera
कासगंज। गंगा दशहरा पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगायी। कासगंज जनपद के तीर्थ नगरी सोरों में आज हरि की पौड़ी गंगा घाट, कछला गंगा घाट, कादरगंज गंगा घाट और लहरा गंगा घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर गंगा स्नान किया। जनपद के सभी गंगा घाटों पर भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स के साथ ही तैराक भी मौजूद रहे।
अवतरित हुई थीं गंगा
हिन्दू धर्म में माँ गंगा की बहुत ज्यादा ही मान्यता है। इसलिए गंगा दशहरा के दिन जनपद कासगंज के तीर्थ नगरी सोरों में आस पास जनपदों के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से यहाँ श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे। हिन्दू धर्म ग्रन्थ और शास्त्रों के अनुसार गंगा दशहरा के दिन ही माँ गंगा मृत्यु लोक में अवतरित हुई थीं। इसलिए गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन गंगा स्नान करने से कई जन्म के पाप कट जाते हैं। मनोकामना पूर्ण होती है। लोगों की मान्यता है कि आज गंगा दशहरा के दिन गरीबों को दान करने का भी महत्त्व है। इसलिए सभी लोगों को आज के दिन दान करना चाहिए।
कड़ी सुरक्षा
पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से जनपद के सभी गंगा घाटों पर भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया है। महिला पुलिस कर्मी सहित तैराक भी मौजूद है। गंगा दशहरे को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से विशेष व्यवस्था की गयी। दो सर्किल के सीओ और 5 इंस्पेक्टर की तैनाती भी की गई ताकि कहीं भी कोई जाम की समस्या ना आए और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
Published on:
12 Jun 2019 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allकासगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
