
Independent Candidate Rajni Sahu
कासगंज। जिले की तीनों नगर पालिका समेत एक नगर पंचायत पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा जमाया है। जबकि समाजवादी पार्टी और बसपा ने दो-दो नगर पंचायतों पर जीत हासिल की है। कासगंज नगर पालिका परिसद ने इतिहास रचते हुए निर्दलीय प्रत्याशी को नगर प्रमुख बनाया। इसी क्रम में पटियाली व सहावर नगर पंचायतों पर भी निर्दलीय प्रत्याशियों को दबदबा कायम रहा, लेकिन इस मतगणना में सबसे बुरी हालत कांग्रेसियों की रही। वे जनपद में एक भी सीट हासिल नहीं कर सके।
निर्दलीय प्रत्याशी ने रचा इतिहास
कासगंज नगर पालिका परिषद से निर्दलीय प्रत्याशी रजनी साहू ने इतिहास रचा है। अध्यक्ष पद की लड़ाई में रजनी साहू ने 9905 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 20442 मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर भाजपा की प्रत्याशी राधा माहेश्वरी रहीं। इन्हें 10537 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शशिलता 7529 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहीं। ये अपनी जमानत नहीं बचा पाईं।
कौन, कहां का बना चेयरमैन
नगर पालिका सोरों से भाजपा की मुन्नी देवी ने अपने निकटतम निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रवती को लगभग 475 मतों से पराजित किया। इसी प्रकार नगर पालिका गंजडुण्डवारा में भी भाजपा प्रत्याशी ने संजीव महाजन ने 1742 मतों से विजयश्री हासिल की। नगर पंचायत सिढ़पुरा में भी भाजपा प्रत्याशी कंचन लता 1267 वोटों से विजय घोषित की गई।
नगर पंचायत पर इनकी जीत
नगर पंचायत बिलराम से अध्यक्ष पद की सपा की ज्योति 1200 मतों से तथा नगर पंचायत भरगैन में भी सपा की जैतून वानों 369 वोटों से जीतीं। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने नगर पंचायत अमापुर व मोहन पुर में अपना कब्जा किया। अमांपुर नगर पंचायत से बसपा प्रत्याषी चांद अली ने 843 मत तथा मोहनपुर नगर पंचायत में बसपा प्रत्याशी सुभाष चन्द्र शाक्य ने 393 मतों से जीत हासिल की। जबकि नगर पंचायत पटियाली से निर्दलीय प्रत्याशी शशि मिश्रा ने 546 व नगर पंचायत सहावर से निर्दलीय प्रत्याशी जाहिदा सुल्तान ने 2081 मतों से जीत का परचम लहराया।
Published on:
01 Dec 2017 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allकासगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
