कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में विजय दशमी उत्सव मनाने आ रहे कार में सवार करणी सेना के नेताओं ने महिला सब इंस्पेक्टर इंदू वर्मा पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। दरअसल करणी सेना के नेता कार में हथियारों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे, महिला सब इंस्पेक्टर ने रोकने का प्रयास किया था तो उनके ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि सब इंस्पेक्टर बाल बाल बच गई। फिलहाल मौके पर पहुंचे सदर सीओ, कोतवाल ने दो रायफल और चार लाइसेंसी हथियार को जब्त कर लिया है। कार सवार मध्यप्रदेश के जनपद नागौर के बताये जा रहे हैं।