31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज पुलिस ने किए 31 अपराधी जिला बदर, तीन गिरफ्तार

कासगंज, सोरों, गंजडुंडवारा पुलिस के हत्थे चढ़े तीन अपराधी, एसपी अशोक कुमार बोले नहीं रहेगा जिले में जिला बदर अपराधी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 9 Sep 2018, 7:08 PM IST

kasgaj police

कासगंज पुलिस ने किए 31 अपराधी जिला बदर, तीन गिरफ्तार

कासगंज। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा जिला बदर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने तीन जिला बदर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। तीनों अपराधियों को जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 31 जिला बदर अपराधियों को चिन्हित किया गया है। इनमें से तीन अपराधी गिरफ्तार कर लिए हैं। मुकेश निवासी ग्राम बढ़ारी थाना कासगंज, सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव तारापुर नसीर निवासी जसबीर सिंह, मुसीर पुत्र अमीउद्दीन निवासी गढ़का थाना गंजडुंडवारा को गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों अपराधी जिलाबदर होने के बावजूद जिले में रह रहे थे। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने साफ तौर पर कहा कि या तो अपराधी जिला छोड़ दें, या फिर जेल की सलाखों के पीछे पहुंच जायें, किसी भी कीमत पर जिला बदर अपराधी को वख्शां नहीं जायेगा, चाहे वह कितना भी पहुंच वाला क्यों न हो। गिरफ्तार तीनों जिला बदर अपराधियों को जेल भेज दिया है, जबकि शेष 28 अपराधियों को जेल भेजने के निर्देश संबंधित थाना पुलिस को दिए हैं।

ये हुए जिला बदर

इमरान निवासी ददबारा अमांपुर, जुगेन्द्र सिंह बहोरनपुर गंजडुंडवारा, पीयूष गुप्ता मोहल्ला मोहन कासगंज, राहुल, मुकेश बढारी थाना कासगंज, ओमप्रकाश किलोनी थाना सुन्नगढ़ी, ताजदार निवासी बिलराम थाना ढोलना, आसिम निवासी बरीथोक गंजडुंडवारा, राज माहेश्वरी नदरई कासगंज, शानू ददबारा अमांपुर, गब्बर मोहल्ला कुरैशी थाना सहावर, अनिल निवासी नैनसुख थाना गंजडुंडवारा, राजाराम भैंसोरा खुर्द कासगंज, सत्यभान सिंह किलोनी सुन्नगढ़ी, प्रेमकिशोर नगला पौपी थाना अमांपुर राकेश उर्फ बबलू मझौला थाना पटियाली, बीपी सिंह नवादा गंजडुंडवारा, धारा उर्फ गवेन्द्र अलैहपुर गंजडुंडवारा, सुरेश उर्फ मल्लू किसौल सुन्नगढ़ी, सत्यपाल सिंह नगला ऊधल, कालू नगला मोती ढोलना, नूरनजर मोहल्ला कुरैशी सहावर, बीरेन्द्र उर्फ हसना अलैहपुर थाना गंजडुंडवारा, शादाब,नौशादा सुजावलपुर, शाबिर, अरमा, रहीश उददीन, हासिम,मुसीर निवासी गढ़का थाना गंजडुंडवारा को जिला बदर किया गया है।