31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस का चला अवैध शराब तस्करों पर डंडा, छह गिरफ्तार

लाखों की शराब बरामद, एसपी ने किया शराब तस्करी का खुलासा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 9 Sep 2018, 6:34 PM IST

kasganj police

पुलिस का चला अवैध शराब तस्करों पर डंडा, छह गिरफ्तार

कासगंज। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देश पर जनपद की सोरों, गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध अभियान चलाया। पुलिस ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पंजाब प्रांत की अंग्रेजी शराब समेत एक स्विफ्ट कार बरामद की है। यह शराब कासगंज जनपद में सप्लाई के लिए लाई जा रही थी जिसकी कीमत एक लाख सात हजार रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- बदायूं में हो रही मौतों की ये है वजह, स्वास्थ्य विभाग अब तक रहा बेखबर

एक शराब तस्कर भागने में सफल

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जनपद में जहरीली अवैध शराब की ब्रिकी की जा रही थी। इसी को लेकर गंजडुंडवारा थाना पुलिस नेे मुखबिर की सटीक सूचना पर सिढ़पुरा रोड पर भारत भट्टा के समीप बैरियर लगाकर स्विफ्ट कार को रोक लिया। कार सवार सतेन्द्र यादव पुत्र नत्थूसिंह निवासी प्यावली थाना पाली मुकीमपुर जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका साथी उज्जवल निवासी बरौला जनपद नोएड़ा भगाने में सफल रहा।

यह भी पढ़ें- भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र कराया बंद, कारण है चौंकाने वाला

चलता रहेगा पुलिस का अभियान

कार से 32 पेटियां के्रजी रोमियो अंग्रेजी पंजाब शराब के 1536 क्वाटर बरामद हुए हैं। जिसकी कीमत एक लाख सात हजार रूपए के तकरीबन बताई जा रही है। वहीं सोरों पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब और उपकरण समेत नेमसिंह, सागर मल्लाह निवासी नगरियां थाना सोरों को गिरफ्तार कर किया, जबकि सहावर पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब और सिढ़पुरा पुलिस ने 40 क्वाटर बरामद किये हैं। फिलहाल चारों थानों की पुलिस ने छह तस्करों को जेल भेजा है। एसपी का दावा है कि वह जनपद में अवैध और जहरीली शराब को नहीं बेचने देंगे।

यह भी पढ़ें- SC/ST एक्ट पर शंकराचार्य का बड़ा बयान, मोदी सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो