
Luteri dulhan
कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में दुल्हनें लुटेरी हो गई हैं। शादी करती हैं, सुहागसेज सजाती हैं और फिर माल लेकर चम्पत हो जाती हैं। घर वाले हाथ मलते रह जाते हैं। कई मामलों में तो बदनामी के डर से शिकायत तक दर्ज नहीं की जाती है। नया मामला थाना सुन्नगढ़ी के ग्राम नागर में हुआ है। दुल्हन पति औऱ सास को बेहोश करके गायब हो गई। साथ में ले गई नकदी और जेवर।
यह भी पढ़ें
12 फरवरी को हुई थी शादी
अर्जुन पुत्र देवकी प्रसाद निवासी सुन्नगढ़ी की शादी गांव के ही व्यक्ति ने कादरचौक से तय की थी। 12 फरवरी को उसकी शादी हो गई। इसके बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल आ गई। विदा के बाद दुल्हन की मौसी भी ससुराल आ गई। बहू के घर पर आने की सभी को खुशी थी। परिवार बहू की मुंह दिखाई की रस्म करना चाहता था लेकिन दुल्हन ने मना कर दिया। परिवार वाले यह बात समझ नहीं सके। बृहस्पतिवार की रात्रि में दुल्हन ने पति अर्जुन व सास सत्ती देवी को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। अन्य ससुरालीजन घर के बाहर सो रहे थे। दुल्हन 15 हजार की नकदी, सोने की अंगूठी व अन्य जेवर लेकर मौसी के साथ फरार हो गई।
यह भी पढ़ें
पति और सास बेहोश मिले
परिजन सुबह सोकर उठे तो सत्ती देवी व अर्जुन घर बेहोश मिले। दुल्हन व उसकी मौसी गायब थी। घर की अलमारी आदि खुली पड़ी थी, यह देखकर परिजन दंग रह गए। जब इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो वे भी एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। बेहोश हुए पति व सास को जिला अस्पताल भेजा गया। थाना सुन्नगढ़ी प्रभारी राजेश मीणा का कहना है कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
यह भी पढ़ें
यहां की लुटेरी दुल्हनों ने वारदात
14 फरवरी, 2019, सुन्नगढ़ी से नकदी और आभूषण लेकर गायब
6 अक्तूबर 2018 ढोलना में नई नवेली दुल्हन ने दिया वारदात को अंजाम
19 फरवरी 2017 पटियाली में दुल्हन ने की लूट
18 सितंबर 2016 सुन्नगढ़ी में दुल्हन ने दिया वारदात को अंजाम
28 जनवरी 2013 पटियाली में नकदी आभूषण लूटकर दुल्हन फरार
Published on:
15 Feb 2020 08:06 am
बड़ी खबरें
View Allकासगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
