
आगरा। भारतीय जनता पार्टी का कासगंज में बृज प्रांत क्षेत्र का पिछड़ा वर्ग प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में बृज क्षेत्र के चार महानगर और 12 जनपदों के BJP कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिरकत करने आए क्षेत्रीय सांसद ने राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने राममंदिर पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि रामंदिर आस्था का विषय है। राम मंदिर भारत में नहीं बनेगा, तो क्या पाकिस्तान में बनेगा। राम मंदिर का विरोध करने वाले को न ससंद में बैठने देंगे और न घर पर।
नहीं आए केशव प्रसाद मौर्य और रजनीकांत
कासगंज शहर के अमांपुर रोड स्थित सूरजप्रसाद डांगा इंटर काँलेज में संपन्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य थे, लेकिन वह मध्य प्रदेश के चुनाव में व्यस्त होने के कारण नहीं पहुंचे। कमाल की बात यह रही कि बृजक्षेत्र के अध्यक्ष और विशिष्ट अथिति रजनीकांत माहेश्वरी भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इसकी वजह से कार्यकर्ता और समर्थकों में मायूसी दिखाई दी।
Atal Ji के चित्र पर पुष्पांजलि
इस सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, सूर्य प्रकाश पाल दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेन्द्र सोलंकी जिले के तीनों विधायक, मारहरा विधायक के अलावा चार महानगरों और 12 जनपद के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। सम्मेलन का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष पुष्प भेंट कर तथा वंदे मातरम गान के साथ शुरू किया।
10 दिसम्बर को फैसला
जनप्रतिनिधियों ने आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से परचम फहराने के लिए कार्यकर्ताओ को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर पर दिल्ली में बहुत बड़ा फैसला होने वाला है। 10 दिसम्बर को संसद का सत्र शुरू होने वाला है। कौन सी कार्यवाही होनी है, मैं यहां नहीं बोलूंगा। हम देखना चाहते हैं कि कौन सा शासन ऐसा है, जो राममंदिर का विरोध करता है।
Updated on:
26 Nov 2018 01:22 pm
Published on:
26 Nov 2018 07:46 am
बड़ी खबरें
View Allकासगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
