
कासगंज। शहर की बस्ती में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। यहां एक कलियुगी बाप (Kalyugi Father) ने नाबालिग बेटी (Minor Daughter) को हवस का शिकार बना लिया। घटना के बाद लड़की की मां ने पुलिस (UP Police) को पति के खिलाफ तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
बेटी की चीख सुनकर जागी मां
जानकारी के मुताबिक मामला रविवार रात का है। घर पर सो रही 14 वर्षीय किशोरी के कमरे में देर रात उसका पिता घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया। घटना के दौरान किशोरी की चीख निकली तो मां (Mother) जाग गई और कमरे में जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद घर के अन्य बच्चे में जाग गए। आधी रात में शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। इस बीच आरोपी ने खुद को फंसते हुए देख तमंचा तान लिया और वहां से फरार हो गया।
तमंचे के बल पर छह माह से कर रहा था रेप
आरोपी के फरार हो ने के बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि किशोरी के साथ उसका पिता पिछले छह माह से तमंचे के बल पर रेप करता आ रहा था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी के अनुसार तहरीर मिलने के बाद से पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुट गई थी, फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Updated on:
06 Aug 2019 11:42 am
Published on:
06 Aug 2019 10:24 am
बड़ी खबरें
View Allकासगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
