
Samajwadi Party Workers Sammelan
कासगंज। समाजवादी पार्टी अब निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को कासगंज में समाजवादी पार्टी का विशाल सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें जिले भर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधान परिषद के सदस्य आंनद भदौरिया ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ा कर उन्हें निकाय चुनाव में सपा का परचम फहराने का मंत्र दिया। इस दौरान सपा एमएलसी ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।
कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत
कासगंज के उर्मिला कोल्ड स्टोरेज के सभागार में समाजवादी पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन किया गया। जिसमें सपा कार्यकर्ताओ ने सीतापुर से मुख्य अतिथि आनंद भदौरियां और सपा जिलाध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह यादव को 11 किलो का हार और चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। पूरा पंडाल सपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं से खचाखच भर गया।
निकाय चुनाव पर फोकस करें सपा कार्यकर्ता
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा एमएलसी आनंद भदौरिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की रीतियों तो जन जन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव का समय नजदीक आ चुका है। यह वक्त सभी सक्रिय कार्यकर्ता के लिए चुनौती पूर्ण कार्य है और अपने क्षेत्रों में जाकर प्रतिदिन भ्रमण करें और क्षेत्रीय लोगों की समस्या सुनें।
योगी सरकार पर हमला, अखिलेश की तारीफ
सपा एमएलसी आंनद भदौरिया ने जहां योगी आदित्यनाथ सरकार पर जुबानी हमला बोला तो वहीं पिछली अखिलेश यादव सरकार की योजनाओं की वाहवाही लूटी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सरकार में जनता की सुविधाओं के लिए योजनाएं संचालित की गईं, जो प्रदेश की वर्तमान सरकार बंद कर रही हैं। एंबुलेंस और यूपी डायल 100 का डीजल बंद कर दिया है। जिससे पुलिस और एंबुलेंस व्यवस्था डग्गमगा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में अपराध बढ़ा है। महिलाएं घर के बाहर सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।
Published on:
05 Sept 2017 09:39 pm
बड़ी खबरें
View Allकासगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
