
SP MLA Anand Bhadauriya
कासगंज। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य आनंद भदौरिया सोमवार को कासगंज पहुंचे। यहां उन्होंने गोरखपुर, फर्रूखाबाद अस्पतालों में हुई घटना को दुखद बताया। इस दौरान आनंद भदौरिया ने योगी सरकार को निशाने पर लिया। वहीं विधानसभा चुनाव में मिली हार पर उन्होंने चुप्पी साधी और हार की वजह को समझ से परे बताया।
मंगलवार को सपा कार्यकर्ता सम्मेलन
दरअसल समाजवादी पार्टी अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए हर जिले में सम्मेलन आयोजित कर रही है। मंगलवार को कासगंज में सपा सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा। जिसमें सपा एमएलसी आनंद भदौरिया सपा कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने व निकाय चुनाव जीतने का मंत्र देंगे। सम्मलेन से पहले सोमवार को एसपी एमएलसी ने पूर्व सांसद और सपा जिलाध्यक्ष कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव के आवास पर प्रेसवार्ता की।
सीएम योगी पर कसा तंज
प्रेसवार्ता के दौरान सपा एमएलसी आनंद भदौरिया ने गोरखपुर और फर्रूखाबाद अस्पतालों में हुई मरीजों की मौत को लेकर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि बच्चों को भी पलाने की जिम्मेदारी सरकार की है। इससे दुखद और कोई बयान नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री योगी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जाके पैर न फटी बिवाई वो क्या जाने पीर पराई। बता दें कि गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज के बाद फर्रुखाबाद के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 49 बच्चों की मौत हो गई। इन घटनाओं को लेकर सपा नेता योगी सरकार को घेरने में जुटे हैं।
आगामी चुनावों में सपा दर्ज करेगी जीत
यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली हार पर आनंद भदौरिया ने कहा कि इस हार की वजह खुद भी समझ नहीं पा रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार से जनता ठगी महसूस कर रही है और पूरी तरह से ऊब चुकी है। एसपी एमएलसी ने कहा कि आने वाले चुनाव 2019 और 2022 में सपा की ही जीत होगी।
Published on:
04 Sept 2017 09:40 pm
बड़ी खबरें
View Allकासगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
