3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CAA पर लोगों को जागरुक करने के लिए योगी के मंत्री ने बांटे पर्चे

प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा ने पैदल भ्रमण कर लोगों को पर्चे भी बांटे।

less than 1 minute read
Google source verification
UP Minister

,

कासगंज। पूरे देश में जहां सीएए को लेकर विपक्षी दलों ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, वहीं मौजूदा सरकार इस मुद्दे को अब जनता के बीच जाकर संवाद कायम कर रही है।0 इस बिल को लेकर पूरी जानकारी दे रही है। इसी के चलते आज कासगंज में जनपद के प्रभारी मंत्री ने नागरिकता संशोधन एक्ट के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथ ही पैदल भ्रमण कर लोगों को पर्चे भी बांटे।

यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी कान्हा पशु योजना, गोशाला निर्माण कार्य में अनियमितता

प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा ने कम्युनिटी हॉल से मुख्य बाजार होते हुए सीएए, एनआरसी कानून को लेकर दुकानदारों को जागरुक किया। प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है, किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं। उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर झूठ का वातावरण बनाया है। कांग्रेस देश में हिंसा और उन्माद का वातावरण बना रही है।

Story Loader