26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

108 एम्बुलेंस के चालकों ने की हड़ताल, मरीजों की मुसीबत

वेतन न मिलने पर कंपनी के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन, मरीज और परिजन भटक रहे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Lali Kosta

•

Updated: 18 Jan 2017, 1:06 PM IST

108 ambulance, janani express, drivers strike, dru

108 ambulance, janani express, drivers strike, drunk drivers

कटनी। ठेका कंपनी द्वारा सरकार से समय पर पैसा ले लिया जाता है, इसके बाद भी कंपनी अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं देती है। यह पहली बार नहीं है जब लोगों को वेतन मिलने में समय लग रहा हो, इसके पहले भी कंपनी वेतन दिये बिना काम करवा चुकी है। यह बात 108 एम्बुलेंस के ड्राइवरों ने बुधवार को जिला अस्पताल में काम बंद हड़ताल करते हुए कहीं। 108 एम्बुलेंस चालकों ने वेतन न मिलने तक काम बंद रखने का निर्णय लिया है।

कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बृजेश नीरव ने बताया कि अक्टूबर महिने में कंपनी ने काम लिया है। दो महीने से कंपनी ने कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया है। पिछली बार भी हड़ताल के बाद वेतन दिया गया था। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें हर माह 1 से 5 तारीख के बीच वेतन दिया जाए और रुका वेतन तत्काल। जब तक वेतन नहीं मिलता है तब तक 108 एम्बूलेंस बंद रहेंगी। एम्बुलेंस की हड़ताल के चलते गरीब तबके के मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।