
हजारों यात्री परेशान, दो साल से बंद पड़ी हैं ये खास ट्रेनें, प्रशासन नहीं ले रहा सुध
कटनी. कटनी सिंगरौली रेलखंड पर चलने वाली दो ट्रेनें कोरोना काल के दौरान बंद हो गई थी। बीते दो साल बाद ट्रेनों का परिचालन शुरु नहीं हुआ है, जिससे इस क्षेत्र के आधा दर्जन जिले के हजारों यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि, इस रूट पर चलने वाली दो मुख्य ट्रेन कटनी सिंगरौली अप डाउन इंटरसिटी, कटनी चोपन अप डाउन पैसेंजर दोनों ट्रेनों के बंद हो जाने से क्षेत्र के व्यापारी आम आदमी गरीब मजदूर परेशान हैं। क्योंकि गरीब मजदूर वर्ग के लिए आवाहन का बेहतर साधन था विगत दो साल से ट्रेन बंद हो जाने से लोगों को आवागमन में अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दोनों ट्रेन बंद होने से जहां लोगों के व्यापार चौपट हैं साथ ही लोगों के जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है कोरोना काल के दौरान बंद हुई ट्रेन दो साल बाद भी शुरू नहीं हुई। इस रूट के लगभग 4,5 जिले के हजारों यात्री रोजाना आवागमन करते हैं जिसमें जबलपुर कटनी सिंगरौली सीधी सतना उमरिया रीवा सहित अन्य जिले के लोग परेशान हैं। ट्रेन बंद हो जाने से लोगों को कई की तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस ओर रेलवे प्रशासन और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं का सुध नहीं ले रहे हैं।
कई ट्रेनों की नहीं मिल रही स्टेशन पर टिकट
कटनी सिंगरौली रेल खंड पर कोरोना संक्रमण के दौरान कई ट्रेनें बंद हो गई थी जिसके बाद कुछ ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ है जिसमें कटनी सिंगरौली रेल खंड के खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों की टिकट नहीं मिल रही है और कई ट्रेनों का स्टॉपेज भी नहीं है जिससे इस क्षेत्र के लोगों को ट्रेनों में आवागमन करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आसमान में घटी अजीब घटना, देखें वीडियो
Published on:
04 Apr 2022 09:48 am
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
