3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के 20 मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा, 6 में निर्णय शेष, कहीं खुशी कहीं गम

20 Mandal presidents of BJP announced
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 16 Dec 2024, 11:28 AM IST

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जतारा विधायक ने रायशुमारी के बाद जारी की मंडल अध्यक्षों की सूची

कटनी. भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को जिले के 20 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के जारी होते ही जिन मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी मिली है, वे तो खुशी हैं, लेकिन जो आश लगाए बैठे थे उनमें निराशा है। वहीं पुराने मंडल अध्यक्षों में से कई ने यह कयास लगा रहे थे, कि उनको पुन: जिम्मेदारी मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा मप्र के निर्वाचन अधिकारी नारायण शेजवलकर के अनुमोदन एवं जिला के पर्यवेक्षक लता ऐलकर की सहमति के बाद भाजपा जिला में निर्धारित मापदंडों के आधार पर मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया के बाद घोषणा की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी जतारा विधायक हरीशंकर खटीक, सह प्रभारी पूर्व राज्यमंत्री अलका जैन, सुरेश सोनी रहे। विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से समन्वयन बनाकर चयन की प्रक्रिया अपनाई गई। 26 में से 20 मंडल अध्यक्ष चुने जा चुके हैं, जबकि छह मंडल अध्यक्षों की घोषणा होना शेष है। अभी यहां पर समन्वय की कोशिश जारी है। बड़वारा विधानसभा व विजयराघवगढ़ विधानसभा से दो-दो, एक बहोरीबंद और एक मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र से मंडल अध्यक्ष की घोषणा शेष है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी का कहना है कि शीघ्र ही इनकी भी घोषणा होगी।


जगह-जगह टूटी नहर, हर दिन लाखों गैलन व्यर्थ बह रहा पानी, है गंभीर समस्या

यह होती है चयन प्रक्रिया
बूथ अध्यक्षों की रायशुमारी जिले में पहुंचती है। जिले की रायशुमारी में मंडल के प्रभारियों व वर्तमान अध्यक्ष से रायशुमारी के बाद निर्णय लिया गया। बता दें कि विलायतकला में अजय सोनी, देवरीहटाई नितिन पांडेय, पानउमरिया आशीष चौरसिया, सिलौंड़ी मनीष नागरी, कांटी विवेक सिंह बघेल, विजयराघवगढ़ रामजी सोनी, कैमोर भवानी मिश्रा, बरही जगदीश गुप्ता, खितौली मनोज तिवारी, मुड़वारा अशोकदत्त गर्ग, दीनदयाल उपाध्याय रजत जैन, कटनी नगर कौशलेंद्र मिश्रा, माधवनगर सौरभ अग्रवाल, कटनी ग्रामीण श्रीराम पटेल, रीठी भरत पटेल, देवगांव अभिलाश राय, बिलहरी अमित पुरी, स्लीमनाबाद लक्ष्मीकांत शुक्ला, बहोरीबंद लोकेश ब्योहार, बाकल में पीयूष अग्रवाल को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।