
तीन दिनों में सड़क हादसों ने छीनी 7 जिंदगियां..
कटनी। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में कटनी–शहडोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे पुलिया के पास सोमवार–मंगलवार की मध्यरात्रि एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। कार चालक को अपेक्षाकृत कम चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मानपुर निवासी एक युवक अपने तीन दोस्तों को लेने कटनी रेलवे स्टेशन आया था। उसके तीनों मित्र महाराष्ट्र से मजदूरी कर वापस लौटे थे। चारों युवक एक ही बाइक से मानपुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बड़वारा रेलवे पुलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार रामकिशोर सिंह, रामदास सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रभान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग राजगढ़ के निवासी हैं, जो किसी काम से अंबिकापुर गए हुए थे और वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बड़वारा के समीप उनकी कार की बाइक से भिड़ंत हो गई। कार में एक महिला सहित पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बाइक पर चार लोगों का सवार होना और तेज रफ्तार हादसे की बड़ी वजह हो सकती है। राहगीरों के अनुसार बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। टक्कर के बाद चारों युवक सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि युवकों ने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
Published on:
10 Mar 2026 10:03 am
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
