
उपार्जन मूल्य गेहूं खरीदी।
कटनी. बरही क्षेत्र के ग्राम उबरा में गेहूं के भंडारण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। वेयर हाउस में रखा गेहूं बड़ी मात्रा में खराब हुआ है। इस मामले को पत्रिका ने 16 फरवरी के अंक में 'उबरा वेयर हाउस में कई क्विंटल गेहूं हुआ खराब' नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की। जिसके बाद मंगलवार को अधिकारी हरकत में आए।
जांच के लिए सहायक आयुक्त सहकारिता अरुण मेश्राम, स्टेट वेयर हाउस के जिला प्रबंधक डीके हवालदार सहित अन्य अधिकारी जांच करने के लिए पहुंचे। जांच के दौरान 480 बोरी गेहूं खराब पाया गया। जांच में पाया गया कि फ्यूमीगेशन ठीक से नहीं कराया गया। अब खराब गेहूं को संरक्षित करने कवायद की जाएगी।
बता दें कि फ्यूमीगेशन में भी बड़ी लापरवाही बरती गई है। शॉर्टेज की भी भरपाई अब समिति प्रबंधक अनुज सिंह आदि से होगी। रिपोर्ट में पाई गई लापरवाही के बाद कार्रवाई तय होगी। बता दें कि उबरा वेयर हाउस में 2019-20 के गेहूं का भंडारण किया गया है। यहां पर गेहूं का 19 हजार 140 बोरी भंडारण हुआ है। इस तरह के अनाज खराब होने से मॉनीटरिंग पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। गोदाम प्रभारी जितेंद्र पांडेय की भी लापरवाही सामने आई है।
रिपोर्ट के अनुसार समिति प्रबंधक व अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस संबंध मेे एसडब्ल्यूसी के जिला प्रबंधक डीके हवलदार ने बताया कि उबरा वेयरहाउस में खराब हुए गेहूं की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शॉर्टेज आदि की भी भरपाई समिति से होगी। गोदाम प्रभारी पर भी कार्रवाई होगी।
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया कि उबरा वेयर हाउस में गेहूं खराब होने मामले की जांच करवा रहे हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। जिलेभर में अन्य वेयरहाउस संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि अनाज के रखरखाव में लापरवाही नहीं बरती जाए।
Published on:
22 Feb 2021 10:55 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
