22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुर्खियों में 500 करोड़ का हवाला कांड, यह है अपडेट

katni hawala case- छह साल पहले उजागर हुआ था कटनी का हवाला केस...। अब इस केस में आ गया नया मोड़...।

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Manish Geete

Nov 30, 2022

katni1.png

कटनी। छह साल पुराने बहुचर्चित कटनी हवाला कांड के फरार बैंक मैनेजर को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मैनेजर मोहम्मद यासीन ने 40 से अधिक फर्जी फर्मों के नाम पर एक्सिस बैंक में बोगस खाते खोलकर 500 करोड़ रुपए से अधिक का बेनामी ट्रांजेक्शन कराया था। आरोपी को पूछतांछ और दस्तावेजों की बरामदगी के लिए कोर्ट से तीन दिन पर रिमांड पर लिया गया है।

यह हवाला कांड वर्ष 2016 में सामने आया था। जिसमें खुलासा हुआ था कि एक्सिस बैंक के तत्कालीन मैनेजर यासीन ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर काल्पनिक कंपनियों के नाम पर खाते खोले थे। फर्मों में भौतिक सत्यापन और केवाइसी की प्रक्रिया की भी अनदेखी की गई थी। इन्हीं खातों के जरिए 500 करोड़ से अधिक का लेन-देन हुआ था। पुलिस के मामला दर्ज करते ही आरोपी मैनेजर मोहम्मद यासीन भूमिगत हो गया था। वह जबलपुर में ही रह रहा था लेकिन कटनी पुलिस अपने संभागीय मुख्यालय से ही उसे नहीं तलाश पाई थी। मंगलवार को उसे कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया।

सत्ताधारी नेताओं से जुड़े थे तार

कटनी हवाला कांड ने प्रदेश की राजनीति भी गर्म कर दी थी। तत्कालीन सत्ताधारी दल के नेताओं के नाम भी इसमें आए थे और तार भी जोड़े जा रहे थे। इस कांड की जांच के बीच ही तत्कालीन एसपी गौरव तिवारी के कटनी से तबादले को इसी से जोड़कर देखा गया था। कटनी की जनता इससे इतनी आक्रोशित हुई कि एसपी के तबादले के खिलाफ अभूतपूर्व बंद कराकर विरोध जताया था। तब खूब बयानों के तीर भी चले थे। लेकिन धीरे-धीरे मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।

यह है मामला

कोतवाली टीआइ अजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक्सिस बैंक में खाता खोलते हुए करोड़ों रुपए का लेनदेन फर्जी तरीके से हुआ था। पीड़ित रजनीश तिवारी की शिकायत पर मानवेंद्र मिस्त्री, सतीश सरावगी, संदीप बर्मन, दस्सू पटेल, नरेश बर्मन, मनीष सरावगी सहित अन्य पर एफआइआर दर्ज की गई थी। इस मामले में तत्कालीन खाता खोलने वाला अधिकारी मोहम्मद यासीन एफआइआर के बाद से फरार था, जिसे बंगला नंबर-5 केंट जबलपुर से गिरफ्तार किया गया है।


कटनी डकैती: मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

कटनी. मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस बैंक डकैती का मास्टरमाइंड बिहार के बक्सर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का सही नाम शहबाज है पर उसने रणवीर के नाम से फर्जी आधार कार्ड तैयार कर कटनी में बाइक खरीदी थी। हालांकि लूटा गया सोना और नकदी पुलिस अभी भी बरामद नहीं कर पाई है। अब तक गिरफ्त में आए तीनों आरोपी सोना गिरोह के फरार सदस्यों के पास होने की बात कह रहे हैं।