
accident, death, truck, teenager, national highway, pirbaba, katni news
कटनी। कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत चाका बायपास से पीरबाबा बायपास मार्ग पर नेशनल हाइवे में एक बेलगाम ट्रक ने मोटरसाइकिल दम्पती को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति-पत्नी सड़क किनारे फिका गए और बेटी सड़क में आ गई और दानवी गति से भाग रहा ट्रक किशोरी के ऊपर चढ़ गया। किशोरी के ट्रक में कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी को सामान्य चोट लगी है। सूचना पर कुठला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले को जांच में लिया है।
कुठला थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि मो हाकिम निवासी ग्राम चंदेराई थाना पश्चिम सरीरा जिला कोसाम्बी उत्तरप्रदेश मोटरसाइकिल क्रमांक यूपी 73 डब्ल्यू 8276 से पत्नी व बेटी मुस्कान के साथ जबलपुर की ओर से घर लौट रहा था। शनिवार की दोपहर एक बजे बाइपास में दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचे तभी हादसा हो गया।
मैहर की ओर से जबलपुर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीए 2059 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटर साइकिल को कट मार दिया। इस दौरान मोटर साइकिल सड़क में ही गिर गई। हादसे में पति-पत्नी सड़क की सोल्डर की तरफ फिका गए ओर मुस्कान (13) सीधे सड़क में गिरी और ट्रक सीधे किशोरी के पैर को कुचलता हुआ निकल गया। किशोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कारित करने के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर खड़ा कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही कुठला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। हादसा कारित करने वाले ट्रक को जब्त करते हुए अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है। वहीं इस हादसे में मो हाकिम व पत्नी को सामान्य चोट आई है।
Published on:
14 Aug 2022 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
