3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले में दो परियोजना व 149 नई आंगनवाड़ी बनाने प्रस्ताव

Anganwadi will open in Katni
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 4 Mar 2025, 9:16 PM IST

180 मिनी आंगनवाड़ी हुईं फुल, अब होगी सहायिकाओं की भर्ती, अन्य पद भी होंगे श्रजित, महिला बाल विकास विभाग ने मुख्यालय भेजा प्रस्ताव, सहायिकाओं को भी मिलेगा लाभ

कटनी. जिले में महिला बाल विकास विभाग का दायरा बढऩे वाला है। जिले में दो परियोजनाएं और बढ़ाने व 149 नए आंगनवाड़ी केंद्र खोले जाने के लिए महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है। मुहर लगते ही जिले में स्लीमनाबाद व बरही नए परियोजना क्षेत्र कहलाएंगे। अब 7 से बढकऱ परियोजना की संख्या 9 हो जाएगी। पूर्व से कटनी शहरी, कटनी ग्रामीण, बड़वारा, विजयराघवगढ़, रीठी, बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा संचालित हैं।
जानकारी के अनुसार बहोरीबंद सेक्टर का क्षेत्र बड़ा है। यहां पर स्लीमनाबाद परियोजना अलग से बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी प्रकार बड़वारा क्षेत्र में बरही की दूरी अधिक है व बड़ा सेक्टर है, इसलिए यहां पर बरही परियोजना बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। दो नए सेक्टर बन जाने से जिलेभर में 149 नए आंगनवाड़ी केंद्रों का विस्तार हो जाएगा।

एमएसडब्ल्यू कंपनी के तीन डायरेक्टर, प्रोजेक्ट व प्लांट हेड पर मुकदमा दायर

यह होगा फायदा
नई परियोजना बनने से बेरोजगारों के लिए बड़ा फायदा होगा। इसमें परियोजना अधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, सेक्टर सुपरवाइजर, कार्याकर्ता, सहायिकाओं की भर्ती होगा। लोगों के हाथों को काम मिलेगा। इसके अलावा जिले में 180 मिनी आंगनवाड़ी केंद्र थे, जिन्हें फुल केंद्र का दर्जा दिया जा रहा है। यहां पर भी अब सहायिकाओं की भर्ती की जाएगी, जिससे कई महिलाओं को रोजगार मिलेगा।

इसलिए हो रही पहल
आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से 0 से पांच साल तक के बच्चों की देखभाल, पोषण आहार, समय पर टीकाकरण, किशोरी बालिकाओं की देखभाल, महिलाओं की देखभाल, गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण, प्रसव, परिवार नियोजन के तहत ऑपरेशन सहित अन्य बीमारियों की स्क्रीनिंग, सर्वे का काम और सुदृढ़ बनाए जाने के लिए यह पहल हो रही है।

बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज: गमगीन माहौल में माता को दी मुखाग्नि

खास-खास:

  • 1713 हैं अभी जिले में कुल आंगनवाड़ी केंद्रों की संख्या
  • 1862 हो जाएगी जिले में आंगनवाड़ी संस्थानों की संख्या
  • 26 आंगनवाड़ी केंद्रों में नहीं है कार्यकर्ता की नियुक्ति
  • 516 आंगनवाड़ी केंद्रों का किराए की बिल्डिंग में हो रहा संचालन
  • 180 केंद्रों में होगी सहायिकाओं की भर्ती

वर्जन
जिले में दो नई परियोजना स्लीमनाबाद व बरही बनाए जाने सहित 149 नए आंगनवाड़ी केंद्र खोले जाने के लिए प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। 180 मिनी आंगनवाड़ी भी फुल हो गई हैं, जहां पर सहायिकाओं की भर्ती होगी। शीघ्र ही विभाग के निर्देश पर आगमी प्रक्रिया शुरू होगी।
नयन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग।