
यूथ कांग्रेस की महंगाई विरोधी साइकिल यात्रा
कटनी. पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई बेतहाशा वृद्धि ने हर किसी को बेहाल कर दिया है। खास तौर पर निम्न व निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की तो कमर ही टूट गई है। पेट्रोल व डीजल का दाम बढ़ने से हर जीवन उपयोगी सामान के दाम आसमान छूने लगे हैं। इस महंगाई को मुद्दा बनया है कांग्रेस ने। कांग्रेस यूं तो महंगाई के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन चला रही है, पर मध्य प्रदेश में इसका अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। यहां विकलांग नेता-कार्यकर्ता भी महंगाई विरोधी आंदोलन में पूरे जोश ओ खरोश से जुड़े हैं। इसका ज्वलंत उदाहरण है जबलपुर से सीधी के लिए निकली महंगाई विरोधी साइकिल यात्रा जिसकी अगुवाई कर रहे है एक विकलांग नेता, इमरान मंसूरी।
महंगाई विरोधी साइकिल यात्रा के पथिक जहां साइकिल से चल रहे हैं तो वहीं इमरान ट्राइसाइकिल से न केवल इनकी अगुवाई कर रहे बल्कि इनका हौसला भी बढा रहे हैं। वह खुद ट्राइसाइकल से यात्रा कर पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध दर्ज करा रहे हैं।
यह यात्रा कटनी पहुंची तो स्थानीय यूथ कांग्रेस नेताओं ने साइकिल यात्रियों का शानदार खैरमकदम किया। कटनी के युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनू दीक्षित के नेतृत्व में समस्य कांग्रेसजन व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देख जबलपुर से निकले साइकिल यात्रियों का हौसला बढ़ा। जमकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में नारेबाजी हुई। इस मौके पर आयोजित सभा में कांग्रेस व यूथ कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा। साथ ही एसडीएम कटनी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कोंग्रेस शहर अध्यक्ष मिथलेश जैन, ग्रामीण अध्यक्ष गुमान सिंह, राकेश जैन कक्का, एनएसयूआइ के राष्ट्रीय समन्वयक अंशू मिश्रा, विवेक पांडेय, पंकज गौतम, गिरीश गर्ग, कारण सिंह चौहान, राजा जगवानी, जेके सराफ, गुलाम जाफर, संजय खरे, श्याम यादव, शुभम मिश्रा, अंकित संघनिया, आशीष चतुर्वेदी, अजय खतीक, दानिश अहमद, अरशद खान, मनोज बाझल आदि प्रमुख रहे।
Published on:
10 Jul 2021 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
