1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहोरीबंद बनाया जाएगा नगर परिषद व पर्यटक स्थल: मुख्यमंत्री

ख्यमंत्री ने 890 करोड़ 11 लाख की लागत अलग-अलग प्रकार के विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया। नवीन विकास कार्यों 817 करोड़ की लागत से कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि आपके क्षेत्र में अब खुशी का समय आने वाला है। हमारी सरकार दोनों हाथ से विकास कर रही है। पानी नहर बस से नहीं आएगा। स्प्रिंकलर से भी आएगा। एक-एक बूंद पानी का उपयोग किसान सकते हैं। इस योजना से आपके खेत तक पानी आएगा और इसके लिए जमीन भी नहीं देनी पड़ेगी।

2 min read
Google source verification

सीएम ने बहोरीबंद में 1011 करोड़ की सिंचाई योजना का किया भूमिपूजन

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को बहोरीबंद में 1011 करोड़ की उद्वहन सिंचाई योजना का भूमिपूजन व बहोरीबंद को नगर परिषद बनाए जाने घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 890 करोड़ 11 लाख की लागत अलग-अलग प्रकार के विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया। नवीन विकास कार्यों 817 करोड़ की लागत से कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि आपके क्षेत्र में अब खुशी का समय आने वाला है। हमारी सरकार दोनों हाथ से विकास कर रही है। पानी नहर बस से नहीं आएगा। स्प्रिंकलर से भी आएगा। एक-एक बूंद पानी का उपयोग किसान सकते हैं। इस योजना से आपके खेत तक पानी आएगा और इसके लिए जमीन भी नहीं देनी पड़ेगी।

लज्जित कर रहे राहुल गांधी :
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में दिए जा रहे बयानों को दुर्भाग्य पूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को फुरसत हैं। कलकत्ता में क्या हो रहा है उनको नहीं दिखता नहीं। हिम्मत है तो बंगाल के मामले पर बोलें। राहुल गांधी अमेरिका में देश को लज्जित करने का कार्य रहे हैं

नए सदस्य बनवाए :
बहोरीबंद के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कटनी में भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की कर सदस्यता अभियान के संबंध में भी जानकारी ली और नए सदस्य बनाने के लिए कहा। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दाल मिल ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

बीमार के लिए हेलीकॉप्टर सुविधा :
सीएम ने कहा कि गरीब आदमी अगर बीमार हो जाए हॉस्पिटल में भर्ती हो और उसको जबलपुर, इंदौर, भोपाल, और मुंबई पहुंचना, लेकिन जान बचाने के लिए साधन नहीं है। इसके लिए हमने तय किया है कि बीमार के लिए हेलीकॉप्टर की सेवा दी जाएगी। सीएम ने कहा कि चित्रकूट को अयोध्या की तरह विकसित किया जाएगा। पूरे प्रदेश के अंदर हर नगर पंचायत, नगर परिषद, नगर पालिका, नगर निगम गीता भवन बनाए जाएंगे।

Story Loader