7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीजा ससुराल आया तो सालों ने जमकर पीटा, ससुर ने छिड़क दिया पेट्रोल

पत्नी से विवाद के बाद ससुराल आया था जीजा...। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया...।

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Manish Geete

May 19, 2022

katni.png

कटनी/उमरियापान। पत्नी से विवाद के बाद अपने ससुराल आए जीजा को उसके ससुर और सालों ने मिलकर पहले पीटा फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला कटनी के उमरियापान थाना क्षेत्र का है। यहां सुसराल पहुंचे दामाद का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उनकी आपसी कहासुनी पर पत्नी के चचेरे भाइयों को गुस्सा आया गया। जीजा को घेर लिया। पास खड़े ससुर ने पेट्रोल लाकर दामाद पर उड़ेला और माचिस से आग लगा दी। आग से बुरी तरह झुलसे युवक ने किसी तरह घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी पत्नी कल्लू बाई, ससुर हीरालाल चौधरी, सास सरोज बाई, पत्नी के चचेरे भाइयों कन्छेदी उर्फ चोखे चौधरी और विष्णु चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांचों आरोपियों को न्यायालय के निर्देश पर जेल भेज दिया गया है।

एएसआई रामेश्वर तिवारी के अनुसार गोसलपुर के झांझा निवासी धरमू चौधरी (25) सोमवार को रात 9 बजे उमरियापान थाना क्षेत्र के गनियारी गांव स्थित अपनी ससुराल आया था। उसकी पत्नी कल्लू बाई मायके में ही थी। पति- पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख कल्लू बाई के चचेरे भाइयों ने जीजा धरमू को पकड़ लिया।

घर की महिलाओं के उकसावे में आकर हीरालाल (ससुर) डिब्बे में पेट्रोल लेकर आया और उसे धरमू (दामाद) के ऊपर उड़ेल दिया। तुरंत माचिस की तिली जलाकर दामाद को आग के हवाले कर दिया। घटना में बुरी तरह झुलसे युवक को बाद में मौके पर पहुंचे उसके परिजन नजदीकी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर कर दिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।