
Beautiful Hair Style, College, Professional Girls, Women's
कटनी। गल्र्स हों या वीमेंस, वे हमेशा ही अपने हेयर को हेल्दी व ब्यूटीफुल हेयर स्टाइल रखना चाहती हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है, डिफरेंट लेटेस्ट स्टाइलिश हेयर कट कैरी करती हैं। शहर में इन दिनों कॉलेज और प्रोफेशनल गल्र्स के बीच फॉरवर्ड कट ग्रेजुएशन हेयर स्टाइल की डिमांड बराबर बनी हुई है। ईश्वरीपुरावार्ड निवासी शाहीन सिद्दीकी बताती हैं कि हाल में ही में उन्होंने खास हेयर स्टाइल को कैरी किया, जिसे लोगों ने खूब सराहा। उनकी फ्रैंड सर्किल में भी इस लेटेस्ट हेयर कट की बराबर डिमांड बनी हुई है। उनका कहना है कि इस हेयर स्टाइल को ज्यादातर एक्ट्रेस रखना पसंद करती हैं, क्योंकि यह किसी भी स्टाइल के लिए फै्रंडली है। हर तरह के टेक्सचर वाले हेयर में इस स्टाइल को कैरी किया जा सकता है।
लॉब हेयर कट फैशन में
हेयर एक्सपर्ट दीक्षा बताती हैं कि शहर की गल्र्स और प्रोफेशनल हेयर कट को लेकर काफी सजग हैं। अब वे एक-एक हेयर कट की जानकारी लेती हंै। उनके फेस पर कौन सा जांचेगा, इस पर चर्चा करती हैं। लॉब हेयर कट, पिक्सी, फॉरवर्ड टू ग्रेजुएशन, रेजर, स्टेप लेयर कट, लॉन्ग लेयर कट हेयर स्टाइल का अभी फैशन चल रहा है। इसी वजह से शहर की गल्र्स के बीच भी इनकी डिमांड है। कलर की बात करें तो एकदम नेचुरल कलर सभी को पसंद आ रहे हैं। लॉब से प्रोफेशनल लुक मिलता है। बैक में शॉर्ट और फ्रंट में जॉ लाइन को कवर करता है। पिक्सी हेयर कट स्पोर्टी गल्र्स के बीच बेहद लोकप्रिय है। वर्किंग वीमेंस भी इसे रखना पसंद करती हैं।
शॉर्प लुक के लिए रेजर कट बेस्ट
स्टूडेंट कविता शर्मा ने हाल ही में अपने हेयर में रेजर कट स्टाइल को कैरी किया है। उन्होंने कहा कि रेजर कट से उनको शॉर्प लुक मिलता है। हेयर एकदम स्ट्रेट दिखते हैं। ये फेस फीचर को डिफाइन करता है। इसे चाइनीज हेयर कट भी कहते हैं।
स्टेप हेयर कट से मिला स्टाइलिश लुक
गीता पाठक ने बताया कि स्टेप हेयर कट को कैरी कई बार किया। वे कहती हैं कि उनके हेयर पतले हैं, इसलिए उन्होंने स्टेप हेयर कट करवाया। अब मेरे हेयर घने दिखने लगे। इससे मुझे स्टाइलिश लुक मिला। प्रोफेशनल लुक के लिए बेस्ट है।
लेयर कट बॉडी को परफेक्ट शेप में करता है प्रजेंट
पायल जैतवानी ने बताया कि कई इंवेंट में शामिल होती हैं। इस वजह से एक्सपर्ट की सलाह पर लेयर कट को प्रिफर किया। इससे उनके हेयर वैल्यूम गुड हो गई। बॉडी परफेक्ट शेप में नजर आती है। कलर इस हेयर स्टाइल को चार चांद लगाते हैं।
लॉग लेयर कट से मिलता है बोल्ड लुक
सोनल बाधवा ने कहा कि लॉन्ग लेयर हेयर कट बेहद पसंद है। उन्होंने इसी हेयर स्टाइल को प्रिफर किया। उनका कहना है कि यह स्टाइल लंबे हेयर को कंट्रोल में रखती है। ग्रेजुएट के साथ बोल्ड लुक मिलता है।
Published on:
21 Sept 2019 11:19 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
