28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहन के यहां उमरिया गए भाई की नदी में डूबने से मौत, घर पहुंचे बेटे का शव देख सदमें में गई मां, हुई बेहोस

तबियत में सुधार नहीं होने पर बरही अस्पताल के डॉक्टरों ने किया रैफर, गणेश विसर्जन में शामिल होने गया था भाई, बरही थाना के ग्राम जगुआ की घटना

less than 1 minute read
Google source verification
river

river

कटनी. गणेश विसर्जन समारोह में शामिल होने बहन की ससुराल उमरिया गए भाई की नदी में डूबने से मौत हो गई। इधर, एकलौते जवान बेटे का शव देखकर मां मीराबाई (40) भी अचानक से गहरे सदमे में चली गई। बेहोस गई। परिजन मां को लेकर बरही अस्पताल पहुंचे लेकिन तबियत में सुधार नही होने पर डॉक्टरों ने वहां से कटनी जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र बरही के ग्राम जगुआ निवासी सोनू राय (19) चचेरे भाई राजकुमार के साथ उमरिया जिला स्थित बहन की ससुराल गया था। गुरुवार को बहन के यहां गणेश विसर्जन का कार्यक्रम था। सभी लोग गणेश की मूर्ति का विसर्जन करने जुहला नदी गए हुए थे। इस दौरान जहां पर प्रशासन द्वारा विसर्जन के लिए स्थान निर्धारित किया गया था वहां पर मूर्ति का विसर्जन नही किया। नदी घाट पर पहुंचे। नदी भी ऊफान पर भी। अचानक से सोून का पैर फिसल गया और नदी गिर गया। उसके साथ तीन और लोग नदी में गिरे। सोनू को नदी में गिरते देख चचेरा भाई राजकुमार भी नदी में कूदा। तीन लोगों को बाहर निकाला लेकिन भाई को बचाने में नाकामयाब रहा। प्रशासन को सूचना दी गई। युवक की खोजबीन शुरू हुई लेकिन गुरुवार को सफलता नही मिली। शुक्रवार सुबह फिर से खोजबीन शुरू हुई। नदी में जाल फैलाया गया। शुक्रवार सुबह 7.30 बजे सोनू का शव जाल में फंसा और बाहर निकाला गया और 11.30 बजे शव गांव पहुंचा।